Sports

गिल की वजह से ईशान किशन पूरा नहीं कर पाए दोहरा शतक? बोले- मेरे 70 रन कम करा दिए

होमखेलक्रिकेट

गिल की वजह से ईशान किशन पूरा नहीं कर पाए दोहरा शतक? बोले- 70 रन कम करा दिए

Last Updated:June 18, 2026, 17:37 IST

Ishan Kishan Shubman Gill Video: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली. बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ईशान आउट हो गए, नहीं तो वह जिस लय में नजर आ रहे थे दोहरा शतक पक्का था. मैच के बाद ईशान ने मजाकिया अंदाज में गिल पर तंज कसा कि उनके चक्कर में डबल सेंचुरी मिस हो गई.गिल की वजह से ईशान किशन पूरा नहीं कर पाए दोहरा शतक? बोले- 70 रन कम करा दिएZoomईशान किशन ने मजाकिया अंदाज में गिल पर कसा तंज.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान शुभमन गिल की ऑन-फील्ड केमिस्ट्री जितनी शानदार है, मैदान के बाहर उनका दोस्ताना अंदाज भी उतना ही मजेदार है. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की 170 रन से बड़ी जीत के बाद बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच की इस बॉन्डिंग की एक दिलचस्प झलक देखने को मिली. वीडियो में ईशान किशन मजाकिया अंदाज में कप्तान गिल पर अपना दोहरा शतक ‘खराब’ करने का आरोप लगाते हुए दिखे. ईशान ने इस मुकाबले में 125 रन की तूफानी पारी खेली.

‘मेरे 70 रन कम करा दिए’दरअसल, मैच के दौरान जब भारतीय पारी का 37वां ओवर चल रहा था, तब शुभमन गिल ने लगातार दो छक्के जड़े. इसके बाद उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े ईशान किशन को उकसाते हुए कहा कि वह इस ओवर में छह छक्के लगाने की कोशिश करें. कप्तान की बात मानकर जरूरत से ज्यादा आक्रामक हुए ईशान अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डीप में कैच दे बैठे. इसी बात को लेकर मैच के बाद ईशान ने गिल की खिंचाई करते हुए कहा, ‘6 छक्के मरवाने के चक्कर में मेरे 70 रन कम करा दिए.’ इस पर गिल ने भी हंसते हुए पलटवार किया, ‘तुझे मारना ही तो था.’ जिस पर ईशान ने भी मुस्कुराते हुए हामी भर दी.

Come for the Ishan Kishan-Arshdeep Singh interview 🎙️

..And stay for Captain Shubman Gill’s questions 😁

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj