न क्रिकेट, न पर्सनैलिटी, विराट कोहली की इस चीज से इम्प्रेस हुईं अनुष्का शर्मा, फिर की महीनों तक डेटिंग और शादी

Last Updated:May 01, 2026, 16:09 IST
अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर आइए जानते हैं कि उन्होंने विराट कोहली से प्यार करने की असली वजह क्या बताई थी. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. उनकी केमिस्ट्री और सादगी लोगों का दिल जीत लेती है. उनकी फेयरीटेल रोमांस से लेकर इटली में हुई निजी शादी तक, उनकी कहानी किसी सपने से कम नहीं रही.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया है, चाहे अनुष्का मैच के दौरान स्टैंड्स में विराट को चीयर कर रही हों या विराट अनुष्का के काम और जज़्बे की तारीफ कर रहे हों. आज, अनुष्का के जन्मदिन पर, जानते हैं कि उन्होंने विराट से प्यार करने की असली वजह क्या बताई थी. (फाइल फोटो)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में टस्कनी में इंटिमेट वेडिंग की थी. कपल के दो बच्चे हैं और उन्होंने अपने डेटिंग फेज के बारे में भी बात की थी. स्टार स्पोर्ट्स के एक पुराने इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि डेटिंग शुरू करने से पहले विराट की अच्छी मेमोरी ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया था. (फाइल फोटो)
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट ने कहा, “मेरी मेमोरी थोड़ी बेहतर है. वह मुझे याद रखने के लिए जरूरी तारीखें देती हैं. अब मैं उन्हें याद रखने में बेहतर हो गया हूं. वह मुझे पहले ही बता देती हैं, ताकि मैं याद रख सकूं. मैं जरूरी चीजें याद रखता हूं, छोटी बातें भूल जाता हूं.” (फाइल फोटो)
Add as Preferred Source on Google
इस पर अनुष्का शर्मा ने कहा,”एक चीज़ जिससे मैं बहुत प्रभावित थी, डेटिंग शुरू करने से पहले, वो थी कि इसकी मेमोरी बहुत अच्छी है. ये मेरे लिए बहुत मददगार साबित होगी.” विरुष्का ने अपनी बेटी वामिका के साथ समय बिताने के बारे में भी बात की थी. (फाइल फोटो)
विराट-अनुष्का ने बताया कि वे पार्टियों छोड़कर अपनी दो साल की बेटी के साथ रहना पसंद करते हैं. अनुष्का शर्मा ने कहा, “ये कोई बहाना नहीं है, बल्कि हकीकत है कि जब आपके पास बच्चा होता है तो आप बहुत सोशल नहीं रह सकते.” (फाइल फोटो)
अनुष्का शर्मा ने कहा, “हम दोनों खुश हैं क्योंकि हम वैसे भी बहुत सोशल नहीं हैं. हमें साधारण चीजें पसंद हैं, घर पर समय बिताना अच्छा लगता है. हम एक-दूसरे के साथ भी ज्यादा समय नहीं बिता पाते.” (फाइल फोटो)
अनुष्का शर्मा ने कहा, “जब हमें वो समय मिलता है, तो हम उसे परिवार के साथ बिताना चाहते हैं. अब ये और भी ज्यादा जरूरी हो गया है.” विराट और अनुष्का ने 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था और 2024 में बेटे अकाय का. परिवार फिलहाल प्राइवेसी के कारण यूके में रह रहा है. (फाइल फोटो)
अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं. इसके बाद से वह किसी भी फिल्म में एक्टिंग करते नजर नहीं आईं. हालांकि, ‘कला’ में उन्होंने कैमियो किया था. वहीं, विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से आईपीएल 2026 टूर्नामेंट खेल रहे हैं. (फाइल फोटो)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



