अमिताभ बच्चन की वो डिजास्टर, दिवाली पर रिलीज होकर भी साबित हुई फुस्स, मेकर्स को करोड़ों का लगा था चूना

Last Updated:October 19, 2025, 07:07 IST
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं. वह जिस फिल्म में कैमियो भी करते हैं, वह हिट हो जाती हैं. लेकिन साल 2018 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया जो, बजट तक नहीं निकाल पाई थी. दिवाली पर रिलीज होने का भी इस फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला था.
नई दिल्ली. साल 2018 की वो महाफ्लॉप फिल्म, अमिताभ बच्चन ने जिसमें लीड रोल निभाया था. फिल्म में अमिताभ के अलावा भी एक ऐसा सुपरस्टार नजर आया, जो हिट की गारंटी कहलाता है. लेकिन बिग बी का स्टारडम और इस सुपरस्टार का चार्म तक इस फिल्म को बचा नहीं पाया था.

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जो Diwali के मौके पर रिलीज हुईं. इन फिल्मों को इस बड़े त्योहार की रिलीज का फायदा भी मिला. लेकिन साल 2018 में दिवाली के ही मौके पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जो भारीभरकम बजट में तैयार हुई थी. फिल्म में 2 बड़े सुपरस्टार भी नजर आए. लेकिन फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. जानें क्या है उस फिल्म का नाम.

अमिताभ बच्चन की उस फ्लॉप फिल्म का नाम है, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’. करोड़ों के बजट में बनी इस फिल्म में पर पानी की तरह मेकर्स से पैसा बहाया था. फिर भी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

साल 2018 में आई इश फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन, आमिर खान जैसे उम्दा कलाकार होने के बावजूद ये दिवाली के मौक पर बनी फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.

फिल्म में एक्टिंग की दुनिया के तीन बड़े नाम थे. आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ. इस कॉम्बिनेशन को देखकर फैंस को पूरा भरोसा था कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़गी. लेकिन फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप निकली.

मेकर्स की उम्मीदों पर तो बुरी तरह पानी फिर गया था. क्योंकि नतीजा बिल्कुल उल्टा हुआ. दरअसल, इस फिल्म की कहानी इतनी कमजोर थी कि पहले ही दिन के बाद दर्शकों ने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को बनाने में उस वक्त 310 करोड़ लगे थे. ये उस साल की सबसे महंगी और बड़ी फिल्म बनकर सामने आई थी.लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी बुरी तरह भद्द पिट गई. फिल्म ने भारत में सिर्फ 151.19 करोड़ ही कमाए थे. दुनियाभर में 322.07 करोड़ का कलेक्शन किया था.

बता दें कि बड़ी स्टारकास्ट, भव्य सेट और पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद फिल्म लोगों को थिएटर तक नहीं खींचकर ला पाई थी. मेकर्स को तो इस फिल्म के बाद करोड़ों का नुकसान हुआ था. आज भी लोग इस फिल्म को दिवाली की सबसे बड़ी फ्लॉप के तौर पर याद करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 19, 2025, 07:07 IST
homeentertainment
अमिताभ बच्चन की वो डिजास्टर, दिवाली पर रिलीज होकर भी साबित हुई फुस्स



