Rajasthan

सब्जियां बेचने वाला बना RAS अफसर! पवन प्रजापत की जिद और मेहनत की कहानी, 63वीं रैंक लाकर बदल दी पूरी किस्मत

X
title=

सब्जियां बेचने वाला बना RAS अफसर, 63वीं रैंक लाकर बदल दी अपनी पूरी किस्मत

 

arw img

RAS 63rd Rank Holder Pawan Prajapat : बाड़मेर के छोटे से गांव भीमड़ा के रहने वाले पवन प्रजापत की सफलता की कहानी संघर्ष, मेहनत और जिद का शानदार उदाहरण है. बचपन में घर चलाने के लिए सब्जियां बेचने वाले पवन ने कभी अपने सपनों को मरने नहीं दिया. आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और एक के बाद एक सरकारी नौकरियां हासिल कीं. चपरासी, गनमैन, पटवारी और ERO जैसे पदों पर काम करते हुए उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा. कई बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार RAS 2024 परीक्षा में 63वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की. पवन की यह यात्रा न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है, जो बताती है कि कठिन हालात भी मजबूत इरादों के आगे टिक नहीं पाते.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj