Rajasthan

bharatpur news I RAJASTHAN NEWS I भरतपुर स्टाइल में कटहल की सब्जी की रेसिपी

Last Updated:July 06, 2026, 21:03 IST

Kathal Ki Sabji: भरतपुर की तड़के वाली तली हुई कटहल की सब्जी अपने देसी स्वाद और लाजवाब खुशबू के लिए खास पहचान रखती है. सरसों के तेल में तली कुरकुरी कटहल और देसी मसालों के तड़के से तैयार यह पारंपरिक रेसिपी हर निवाले में भरपूर जायका देती है. अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो भरतपुर की यह खास डिश जरूर बनाएं.

भरतपुर. क्षेत्र में खाने-पीने की अपनी अलग ही पहचान है और इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में शामिल है भरतपुरिया स्टाइल की तड़के वाली तली हुई कटहल की सब्जी, जिसका स्वाद हर किसी को लाजवाब लग जाता है. यह खास रेसिपी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है. बल्कि ग्रामीण इलाकों में इसे बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. इस खास डिश को बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता वाली कच्ची कटहल का चयन किया जाता है. कटहल को सावधानीपूर्वक छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह पानी से धो लिया जाता है, ताकि उसका चिपचिपापन खत्म हो जाए. इसके बाद कटहल के टुकड़ों को कुछ देर के लिए रख दिया जाता है, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए अगले चरण में कढ़ाई में सरसों का तेल गरम किया जाता है.

कटहल के टुकड़ों को तेल में अच्छी तरह तला जाता है. जब कटहल सुनहरी और हल्की लाल रंग की हो जाती है, तब उसे कढ़ाई से निकालकर अलग रख लिया जाता है. यह प्रक्रिया कटहल को कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाती है, इसके बाद मसाले तैयार किए जाते हैं जिसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर के साथ-साथ कूटे हुए साबुत मसालों का उपयोग किया जाता है. कढ़ाई में तेल में इन मसालों को अच्छे से भूनकर पकाया जाता है, जिससे उनका स्वाद और खुशबू निखरकर आता है. जब मसाला पूरी तरह पक जाता है तब उसमें तली हुई कटहल डाल दी जाती है और अच्छे से मिलाया जाता है. इसके बाद इस पर खास तड़का लगाया जाता है, जो इस डिश की सबसे बड़ी खासियत होती है. तड़के के बाद कटहल को ढककर कुछ देर के लिए पकने दिया जाता है.

जिससे मसाले अच्छी तरह उसमें समा जाते हैं. कुछ ही समय में यह सब्जी पूरी तरह से पककर नरम और स्वाद से भरपूर हो जाती है. कढ़ाई में इसकी खुशबू चारों ओर फैल जाती है जो हर किसी को खाने के लिए आकर्षित करती है. भरतपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में यह तड़के वाली तली हुई कटहल की सब्जी बेहद लोकप्रिय है. यदि आप भी कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो इस खास रेसिपी को जरूर बनाएं और इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj