जोधपुर माचिया पार्क | वन्यजीवों के लिए कूलर-फव्वारे

Last Updated:May 03, 2026, 12:56 IST
Machia Safari Park Jodhpur: जोधपुर के माचिया सफारी पार्क में तापमान 40 डिग्री पार होने पर वन्यजीवों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. शेरनी के लिए कूलर और भालू-मोर के लिए फव्वारे लगाए गए हैं. जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पानी के कुंड बनाए गए हैं और बाड़ों में छिड़काव किया जा रहा है. खानपान में बदलाव करते हुए भालुओं को तरबूज और खीरे दिए जा रहे हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो. प्रशासन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है.
ख़बरें फटाफट
Machia Safari Park Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर जिले में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सूर्य नगरी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच चुका है, जिसका सीधा असर अब सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान वन्यजीवों पर भी साफ़ दिखाई दे रहा है. शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल माचिया सफारी पार्क में बढ़ते तापमान के कारण वन्यजीवों के व्यवहार और उनकी दिनचर्या में काफी बदलाव देखा जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं.
माचिया सफारी पार्क के रेंजर करण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए पार्क में रहने वाले करीब 300 वन्यजीवों के बाड़ों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं. पार्क में रहने वाले शेर, भालू, भेड़िए, हिरण और चीतल जैसे जानवरों के लिए उनकी शारीरिक जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं. खासतौर पर जूनागढ़ से लाई गई शेरनी के बाड़े में विशेष कूलिंग सिस्टम और कूलर लगाए गए हैं.
इसके अलावा, भालू और मोर जैसे जीवों के लिए फव्वारे लगाए गए हैं, जो बाड़ों के तापमान को नियंत्रित रखते हैं. पीने के पानी के लिए विशेष कुंड बनवाए गए हैं, जिनमें नियमित रूप से साफ और ठंडा पानी भरा जाता है. दिन में कई बार बाड़ों में ठंडे पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है ताकि उमस और गर्मी से राहत मिल सके.
डाइट में बदलाव: तरबूज और खीरे से मिल रही ठंडकवन्यजीवों को अंदरूनी तौर पर ठंडा रखने के लिए उनके खानपान (डाइट) में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. पार्क प्रशासन ने जानवरों को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी से भरपूर मौसमी फल देना शुरू किया है. विशेष रूप से भालुओं को तरबूज, खीरा और अन्य रसीले फल दिए जा रहे हैं, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो. अन्य मांसाहारी और शाकाहारी जानवरों के लिए भी संतुलित और हल्का आहार सुनिश्चित किया गया है. प्रशासन का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य वन्यजीवों को गर्मी के तनाव से बचाना और उनकी प्राकृतिक दिनचर्या को सुचारू बनाए रखना है. आने वाले समय में जैसे-जैसे पारा चढ़ेगा, इन व्यवस्थाओं को और अधिक पुख्ता किया जाएगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan



