National

Breaking News Live: आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, सभी राज्यों से 3 नवंबर तक मांगा जवाब

आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है. सुनवाई के दौरान अदालत ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि, ‘कोर्ट के आदेश के बाद अब तक जवाब क्यों नहीं दाखिल किया गया?’ कोर्ट ने केंद्र शासित प्रदेशों को भी नोटिस जारी कर जल्द जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

वहीं चुनाव आयोग आज देशभर में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर बड़ा ऐलान करने वाला है. चुनाव आयोग आज शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जिसमें SIR अभियान को लेकर तारीख की घोषणा का अनुमान है. माना जा रहा है कि UP, MP समेत 10 से 15 राज्यों में SIR की घोषणा हो सकती है.

उधर राजधानी दिल्ली में देर रात दो अलग-अलग इलाकों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. राजौरी गार्डन में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी. उधर आस्था कुंज इलाके में ATS टीम और फरार बदमाश तेजा उर्फ भरत के बीच मुठभेड़ हुई. आरोपी मर्डर केस में फरार था और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के एक पार्क में छिपा हुआ था. पुलिस ने सरेंडर करने को कहा तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिए. जवाबी कार्रवाई में तेजा के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

October 27, 2025 10:55 IST

आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, सभी राज्यों से 3 नवंबर तक मांगा जवाब

आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है.

सुनवाई के दौरान अदालत ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि, ‘कोर्ट के आदेश के बाद अब तक जवाब क्यों नहीं दाखिल किया गया?’ कोर्ट ने केंद्र शासित प्रदेशों को भी नोटिस जारी कर जल्द जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई, यह कहते हुए कि इस गंभीर मुद्दे पर केंद्र को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए.

वहीं, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और एमसीडी दिल्ली ने अपनी ओर से जवाब दाखिल कर दिया है. सुनवाई के दौरान एक एनजीओ ने कोर्ट को बताया कि वह इस मामले में पार्टी बनना चाहता है, जिसके लिए उसने रजिस्ट्री में आवश्यक शुल्क जमा करा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं पर राज्यों को जवाबदेही से नहीं बचा जा सकता, और इस मुद्दे पर अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी.

October 27, 2025 10:36 IST

BSF को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 5 किलो हेरोइन बरामद

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को एक बड़ी सफलता मिली है. बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई 5.3 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है.

सूत्रों के अनुसार, यह बरामदगी जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई. बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह करीब 6 बजे भारतीय सीमा में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मंडराते हुए देखा. तुरंत अलर्ट जारी किया गया और इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया. तलाशी के दौरान जवानों को दो संदिग्ध पैकेट मिले. जब इनकी जांच की गई, तो इनमें से 5.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई.

बीएसएफ के DIG ने बताया कि यह बरामदगी पाकिस्तान की ओर से भारत में नशे की खेप पहुंचाने की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है. उन्होंने कहा, ‘हमारे जवानों की सतर्कता के कारण पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम हो गई है.’

October 27, 2025 09:53 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी छठ की शुभकामनाएं, आज ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु

आस्था, श्रद्धा और लोकसंस्कृति के प्रतीक छठ महापर्व पर देशभर में उत्साह और भक्ति का माहौल है. इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छठ महापर्व के अवसर पर आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिये कहा, “महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं. यह त्योहार सूर्य देव और छठी मईया की उपासना करने तथा मां प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है. मेरी मंगलकामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें तथा हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करे.’

October 27, 2025 09:29 IST

कंगना रनौत की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज बठिंडा की JMIC कोर्ट में पेश होंगी. यह पेशी दादी मोहिंदर कौर की ओर से दायर मानहानि मामले के सिलसिले में होगी. जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को कंगना रनौत के वकील ने कोर्ट में एक अर्जी दायर कर 27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे पेश होने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दी थी.

यह मामला उस समय का है जब किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने एक ट्वीट में बुजुर्ग महिला किसान की तुलना शाहीन बाग की बिलकिस बानो से की थी, जिसके बाद बठिंडा की मोहिंदर कौर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

कंगना की पेशी को देखते हुए बठिंडा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj