श्रीदेवी के इस सुपरहिट मूवी के सीक्वल में काम कर रहीं खुशी कपूर, फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीर, दिखा ऐसा लुक

Last Updated:November 05, 2025, 16:12 IST
खुशी कपूर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम कर रही हैं. उनके साथ एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हुए 10-12 दिन भी हो चुके हैं. खुशी के 25वें बर्थडे के मौके पर फिल्म के सेट से तस्वीरें भी लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
खुशी कपूर कर रही ‘मॉम 2’ की शूटिंग.
मुंबई. खुशी कपूर आज अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं. बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म के सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा है कि खुशी ‘मॉम 2’ की शूटिंग कर रही हैं. इस साल मार्च में बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि वह खुशी कपूर को लेकर एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो 2017 की फिल्म ‘मॉम’ का सीक्वल हो सकता है. हालांकि, तब इसके नाम का अनाउंसमेंट नहीं हुआ था. ‘मॉम’ में दिवंगत श्रीदेवी ने लीड रोल निभाया था. हाल ही में अनाउंस हुआ कि इस फिल्म का नाम ‘मॉम 2’ रखा गया है.
खुशी कपूर के बर्थडे के मौके पर ‘मॉम 2’ के सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायर हो रही हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ‘मॉम 2’ की शूटिंग दिवाली के बाद, 26 अक्टूबर को मुंबई में शुरू हुई. लगभग 10-11 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है. खुशी कपूर एक खास रोल निभा रही हैं और उनके साथ करिश्मा तन्ना भी हैं.
‘मॉम 2’ के सेट से वायरल हुई तस्वीर.
‘मॉम’ का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया था. हालांकि, सीक्वल का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं. गिरीश पहले फिल्म के स्टोरी राइटर्स में से एक थे. उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट और डायलॉग भी अकेले ही लिखे थे. बोनी को लगा कि गिरीश इस सीक्वल के साथ न्याय करेंगे क्योंकि वह इस फिल्म को अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई.
बोनी कपूर अपने बर्थडे अनाउंस करेंगे ‘मॉम 2’
बता दें, गिरीश कोहली ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई सोहम शाह अभिनीत ‘क्रेजिक्स’ को डायरेक्टर कर अपनी काबिलियत साबित की है. बोनी ‘मॉम 2’ की अनाउंसमेंट अपने जन्मदिन, 11 नवंबर को भव्य तरीके से करने की योजना बना रहे हैं.
बोनी कपूर बना रहे ‘नो एंट्री 2’
इस बीच, प्रशंसक बोनी की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नो एंट्री 2’ का भी इंतजार कर रहे हैं, जो 2005 की ब्लॉकबस्टर ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है. कुछ दिन पहले, ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को एक और झटका लगा जब वरुण धवन के कथित तौर इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर आई. इससे पहले इस साल पंजाबी सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी इस प्रोजेक्ट से बाहर हो चुके थे. दोनों को अर्जुन कपूर के साथ काम करना था.
Ramesh Kumar
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
November 05, 2025, 16:12 IST
homeentertainment
श्रीदेवी के इस सुपरहिट मूवी के सीक्वल में काम कर रहीं खुशी, लीक हुई तस्वीर



