BRICS-2026 डिनर में शामिल होंगे CM भजनलाल शर्मा, 12 सितंबर को दिल्ली दौरा

Last Updated:September 11, 2026, 20:01 IST
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 सितंबर को दिल्ली के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयोजित एक बेहद खास कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. शाम 6:30 बजे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम पहुंचेंगे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया गया है. BRICS-2026 के इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम 7:30 से 9:00 बजे तक प्रधानमंत्री और अन्य दिग्गजों के साथ इस रात्रिभोज में शामिल होंगे.राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 सितंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे संसद भवन जाएंगे और BRICS-2026 के मौके पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर बाद 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और करीब 4:45 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 5:40 बजे उनके संसद भवन पहुंचने का कार्यक्रम है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 11, 2026, 20:01 IST



