Entertainment

डांस स्टेप करते हुए जब फट गई थी रणवीर सिंह की पेंट, दीपिका ने लगाया जुगाड़, कपिल शर्मा ने उड़ाया था मजाक

Last Updated:October 18, 2026, 23:31 IST

दीपिका पादुकोण जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उतनी ही परफेक्ट और जिम्मेदार पत्नी भी है. ये उन्होंने उस वक्त साबित कर दिखाया जब वह रणवीर सिंह के साथ एक पार्टी में थीं और एक्टर की पेंट फट गई थी. उस वक्त दीपिका ने पार्टी के बीच ही बैग से सुई धागा निकालकर उनकी पेंट सिल दी. एक्ट्रेस ने ये साबित कर दिया था कि वह परफेक्ट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन हाउस वाइफ भी हैं.

ख़बरें फटाफट

डांस स्टेप करते हुए जब फट गई थी रणवीर सिंह की पेंट, दीपिका ने लगाया जुगाड़Zoom दीपिका की बात सुन कपिल शर्मा हुए थे हैरान

नई दिल्ली. बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का हाल ही में एक मजेदार किस्सा सामने आया है. दरअसल, एक म्यूजिक फेस्टिवल में डांस करते हुए रणवीर की पैंट फट गई थी. ऐसे में दीपिका ने बिना देर किए बैग से सुई-धागा निकाला और पार्टी के बीच ही रणवीर की पैंट सिलने बैठ गई थीं. दीपिका ने खुद यह दिलचस्प किस्सा कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनाया था.

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शामिल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी देखने को मिलती है. दोनों से जुड़े कई मजेदार किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा दीपिका ने सुनाया था, जब उन्हें पार्टी के बीच ही रणवीर की फटी पैंट सिलनी पड़ गई थी.

पार्टी के बीच जब फटी रणवीर की पेंट

दीपिका ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बातचीत के दौरान बार्सिलोना में हुए एक म्यूजिक फेस्टिवल का यह मजेदार किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया कि उस दौरान रणवीर ने काफी ढीली पैंट पहनी हुई थी. वह हमेशा की तरह अपने मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी पैंट फट गई.दीपिका ने बताया कि रणवीर कुछ अजीब से डांस स्टेप कर रहे थे, तभी उनकी पैंट फट गई. उस वक्त वहां मौजूद लोग म्यूजिक और डांस का मजा ले रहे थे, लेकिन दीपिका के सामने रणवीर की पैंट ठीक करने का बड़ा चैलेंज था. ये सुनकर खुद कपिल शर्मा ने भी उनका मजाक उड़ाया था.

दीपिका ने लगाया जुगाड़

दीपिका ने बिना देर किए अपने बैग से सुई और धागा निकाला और रणवीर की पैंट सिलने लगीं. उन्होंने बताया कि जहां बाकी लोग पार्टी में डांस कर रहे थे, वहीं वह बीच पार्टी में बैठकर रणवीर की पैंट की सिलाई कर रही थीं. दीपिका का यह किस्सा सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच का रिश्ता कितना सहज और मजेदार है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी. दोनों ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की. पहले कोंकणी परंपरा के मुताबिक विवाह हुआ और इसके बाद आनंद कारज समारोह आयोजित किया गया. इस कपल के घर 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था. इसके बाद 19 सितंबर 2026 को दोनों दूसरी बार माता-पिता बने और उनके घर एक और बेटी आई.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. इनमें ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ’83’ जैसी फिल्में शामिल हैं. पर्दे पर अपनी शानदार जोड़ी से दर्शकों का दिल जीतने वाले रणवीर और दीपिका की निजी जिंदगी के ऐसे किस्से भी फैंस को खूब पसंद आते हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 18, 2026, 23:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj