Dungarpur Latest News : 2 बाइक 4 लड़के, चार करोड़ का सोना और 38.15 लाख रुपये कैश, क्या है मिस्ट्री जो पुलिस अभी नहीं सुलझा पाई?

Last Updated:April 25, 2025, 11:26 IST
Dungarpur News : डूंगरपुर पुलिस ने गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बाइक पर सवार चार युवकों को पकड़कर उनसे चार किलो सोना और 38.15 लाख कैश बरामद किया है. पकड़े गए युवक इनके कोई दस्तावेज…और पढ़ें
पकड़े गए युवक गोल्ड और कैश के कोई दस्तावेज नहीं दे पाए हैं.
हाइलाइट्स
डूंगरपुर पुलिस ने 4 करोड़ का सोना और 38.15 लाख कैश पकड़ा.दो बाइक पर सवार चार युवकों से सोना और कैश बरामद.युवकों के पास सोने और कैश के दस्तावेज नहीं मिले.
डूंगरपुर. डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये का सोना और करीब 38.15 लाख की नगदी पकड़ी है. सागवाड़ा पुलिस ने गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने सोना और नगदी को जब्त कर चार युवकों को पकड़ा है. ये चारों युवक दो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. पुलिस ने जब उनको रोककर तलाशी ली तो उनके पास करोड़ो रुपये का सोना और लाखों की यह नगदी मिली.
सागवाड़ा थानाप्रभारी मदनलाल खटीक के मुताबिक गुरुवार रात को थाना इलाके में माहिपुल के पास नाकेबंदी की जा रही थी. इस दौरान बांसवाड़ा की तरफ से आ रही एक बाइक को रुकवाया गया. बाइक पर दो लोग सवार थे. उनके पास बैग भी थे. बाइक सवारों ने अपना नाम प्रकाश रोत और सिद्धार्थ शाह बताया. पुलिस ने उनके बैग चेक किए तो उसमें सोने के जेवर और सोने के बिस्किट तथा 1 लाख 15 हजार रुपये मिले.
युवकों के पास बैग मिला 4 किलो सोना और 1.15 लाख कैशपुलिस ने जब उनसे इनके दस्तावेज मांगे तो उनके पास सोने के उसके कोई बिल आदि नहीं मिले. पुलिस ने जब सख्ताई से पूछताछ की तो दोनों युवक सपकपा भी गए. इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को डिटेन कर उनके बैग में रखा 4 किलो सोना और 1 लाख 15 हजार रुपये जब्त कर लिया. इस सोने का बाजार मूल्य करीब 4 करोड़ रुपये है. प्रकाश गंधवा पाल और सिद्धार्थ सागवाड़ा का रहने वाला है.
बैग में भरे थे 37 लाख रुपयेउसकी बाद पुलिस को एक और बाइक आती दिखी. इस पर पुलिस ने उसे भी रुकवाया. स बाइक पर भी दो युवक सवार थे और उनके पास बैग था. पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो उनके करारे-करारे नोटों गड्डियां भरी हुई थी. बैग में 37 लाख रुपये कैश निकला. ये युवक भी इस कैश के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए और पुलिस की पूछताछ में घबरा गए. इस पर पुलिस ने नगदी जब्त कर युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दीइस बाइक पर सवार युवकों ने नाम विक्रम सिंह चौहान और धनराज मीणा हैं. इनमें विक्रम बुचिया बड़ा और धनराज बाबा का बार का रहने वाला है. पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है. अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये युवक यह गोल्ड और कैश कहां से लाए थे और कहां डिलीवर करने जा रहे थे. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Location :
Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan
First Published :
April 25, 2025, 11:26 IST
homerajasthan
2 बाइक 4 लड़के, चार करोड़ का सोना और 38.15 लाख रुपये कैश, क्या है मिस्ट्री?



