Ben Stokes backed head coach Brendon McCullum: एशेज गंवाने के बाद ब्रैंडन मैकुलम की जॉब खतरे में… सपोर्ट में उतरे कप्तान स्टोक्स, बोले- उनके बिना टीम को आगे ले जाने की सोच भी नहीं सकता

Last Updated:January 02, 2026, 22:06 IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड एशेज गंवा चुका है. सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे है. एशेज सीरीज हार के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम की खूब आलोचना हो रही है. जिसके बाद उनकी जॉब खतरे में है. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैकुलम का बचाव करते हुए कहा कि उनके बिना वह टेस्ट टीम को आगे बढ़ाने के बारे में सोच भी नहीं सकते.
कोच ब्रैंडन मैकुलम के बचाव में उतरे कप्तान बेन स्टोक्स.
सिडनी. बेन स्टोक्स का कहना है कि वह इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में अपने भविष्य की कल्पना ब्रैंडन मैकुलम के बिना नहीं कर सकते. ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में हार के बावजूद स्टोक्स ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए वह और मैकुलम सही लोग हैं. इंग्लैंड ने सीरीज के पहले तीन टेस्ट में ही एशेज गंवा दी जिससे ऑस्ट्रेलिया में जीत का लंबा इंतजार और बढ़ गया.
हालांकि ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट में मिली जीत ने निराशाजनक अभियान में थोड़ी राहत दी जो जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत थी. स्टोक्स और मैकुलम दोनों का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है और दोनों ने खुले तौर पर मौजूदा दौरे के बाद भी बने रहने की इच्छा जताई है.
कोच ब्रैंडन मैकुलम के बचाव में उतरे कप्तान बेन स्टोक्स.
स्टोक्स ने कहा, मेरे मन में कोई शक नहीं है कि ब्रैंडन और मैं निकट भविष्य में यह जिम्मेदारी निभाने के लिए सही लोग हैं. मैंने ब्रैंडन के साथ काम करने का समय पूरी तरह से एन्जॉय किया है. मुझे नहीं लगता कि कोई और है जिसके साथ मैं इस टीम को मौजूदा स्थिति से और ऊंचाइयों तक ले जा सकूं.
हालांकि स्टोक्स ने यह भी माना कि आगे के सीजन से पहले आत्ममंथन जरूरी होगा ताकि सुधार के क्षेत्रों की पहचान की जा सके. उन्होंने कहा, कप्तान और कोच के तौर पर जब हमें थोड़ा समय मिलेगा तो हमें बैठकर सोचना होगा कि अगले स्तर तक पहुंचने के लिए हमें क्या करना चाहिए.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
January 02, 2026, 22:06 IST
homecricket
एशेज गंवाने के बाद ब्रैंडन मैकुलम की जॉब खतरे में… सपोर्ट में उतरे स्टोक्स



