Rajasthan

जयपुर में सड़के होंगी चौड़ी, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने कार्रवाई की तेज, जद में आएंगे घर-दूकानें

Last Updated:September 23, 2026, 12:56 IST

न्यू सांगानेर रोड गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक 100 फीट चौड़ी की जाएगी. इसे लेकर 6 अक्टूबर तक JDA को रिपोर्ट देनी है. यहां 2.3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लगभग 250 निर्माणों पर JDA का बुलडोजर चलने का खतरा है. कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को पूरे बाजार रहे बंद, व्यापारियों ने मुआवजे और पुनर्वास की मांग की प्रभावितों का दावा कि दुकानें 60-70 साल पुरानी हैं और उनके पास वैध पट्टे मौजूद हैं, पहले कागजातों की जांच की जाए.जयपुर में सड़के होंगी चौड़ी, प्रशासन ने कार्रवाई की तेज, जद में आएंगे घर-दूकानZoom

जयपुर. हाईकोर्ट के आदेश के बाद जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर एक बार फिर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के पीले पंजे का खौफ मंडराने लगा है. हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद JDA ने गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक अतिक्रमण हटाने की युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस सड़क 100 फुट और चौड़ी करने की तैयारी चल रही है. वहीं इसके चलते कई दुकानें और घर जद में आ सकते हैं. मंगलवार को क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर JDA और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया.

दरअसल, जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने 6 अगस्त को JDA को गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक सड़क चौड़ी करने के सख्त निर्देश दिए थे. इसकी पालना रिपोर्ट 6 अक्टूबर तक अदालत में पेश करनी है.

JDA की टीम ने काम किया शुरू

अदालत के इसी फैसले के बाद JDA की टीम ने इलाके में डिमार्केशन का काम शुरू कर दिया है. इससे पहले भी JDA गोपालपुरा, मानसरोवर रीको कांटा, खातीपुरा और जगतपुरा फ्लाईओवर रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ा डिमोलिशन ड्राइव चला चुका है. गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक 2.3 किलोमीटर लंबी सड़क को 100 फीट चौड़ा करने की इस कार्रवाई में करीब 250 मकान और दुकानें सीधी जद में आ रहे हैं.

व्यापारी कर रहे विरोध

व्यापारियों ने बैठक कर आरोप लगाया कि वे पिछले 60-70 सालों से यहां व्यापार कर रहे हैं. उनके पास गृह निर्माण सोसायटी के वैध पट्टे और मालिकाना हक के कागजात मौजूद हैं. प्रभावितों ने मांग की है कि आंख मूंदकर कार्रवाई करने से पहले हर संपत्ति के दस्तावेजों की सही से जांच की जाए. वैध संपत्ति धारकों के लिए मुआवजा व पुनर्वास की नीति तुरंत स्पष्ट की जाए.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 23, 2026, 12:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj