Mandi News: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सरसों के भाव में तेजी, जानें किसानों पर क्या असर पड़ेगा?

होमताजा खबरकृषि
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सरसों के भाव में तेजी, जानें किसानों पर क्या असर?
Last Updated:July 09, 2026, 23:01 IST
Sarso Rate In Mandi After Iran America Tension : अलवर जिले के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के किसानों के लिए सरसों के बाजार से अच्छी खबर सामने आई है. खैरथल अनाज मंडी में 42 प्रतिशत लैब कंडीशन की सरसों का अधिकतम भाव 7700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने से किसानों में उत्साह है. मंडी व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर खाद्य तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है, जिससे सरसों के दामों में मजबूती बनी हुई है. यदि मौजूदा हालात इसी तरह बने रहे तो आने वाले दिनों में सरसों का भाव 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है. बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद में स्टॉक संभालकर बैठे किसान अब धीरे-धीरे अपनी उपज मंडी में ला रहे हैं.
Alwar News: खैरथल-तिजारा जिले के किसानों के लिए सरसों के भाव को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. खैरथल अनाज मंडी में एक बार फिर सरसों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर खाद्य तेल बाजार पर पड़ रहा है, जिसका सीधा फायदा सरसों उत्पादक किसानों को मिल रहा है. गुरुवार को मंडी में 42 प्रतिशत लैब कंडीशन की सरसों का अधिकतम भाव 7700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया.
मंडी व्यापारी श्याम बिहारी ने बताया कि गुरुवार सुबह 42 प्रतिशत लैब कंडीशन सरसों का भाव 7700 रुपये प्रति क्विंटल पर खुला था. हालांकि शाम तक इसमें कुछ नरमी आई और भाव घटकर 7655 रुपये प्रति क्विंटल रह गया. बुधवार को यही सरसों 7690 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी थी. उनका कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ता है तो आने वाले दिनों में सरसों का भाव 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है.
दोबार युद्ध और तनाव के चलते चढ़ने लगे दामव्यापारियों के अनुसार कुछ दिन पहले अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम और शांति समझौते के बाद सरसों और खाद्य तेल के दामों में गिरावट आई थी. उस समय किसान कम मात्रा में सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे थे. लेकिन अब दोबारा बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते खाद्य तेल बाजार में तेजी का माहौल बना है, जिससे सरसों के दाम फिर चढ़ने लगे हैं.
क्यों मंडियों का रुख कर रहे किसानखैरथल-तिजारा जिले के कई किसानों ने अभी भी अपनी सरसों का स्टॉक सुरक्षित रखा हुआ है. बढ़ते भाव को देखते हुए अब किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों का रुख कर रहे हैं. गुरुवार को खैरथल अनाज मंडी में सरसों के करीब 3200 कट्टे बिक्री के लिए पहुंचे, जो पिछले दिनों की तुलना में अधिक रहे.
मंडी व्यापारियों ने क्या बतायामंडी व्यापारियों का कहना है कि जिले में बाजरे की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है और अगस्त महीने में प्याज की रोपाई शुरू होगी. ऐसे में किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों के लिए नकदी की आवश्यकता रहती है. इसी कारण बेहतर भाव मिलने पर किसान अपनी सरसों बेच रहे हैं.
क्या चल रहा सरसों और बाजरे का भावगुरुवार को खैरथल अनाज मंडी में 42 प्रतिशत लैब कंडीशन सरसों का भाव 7655 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इसके अलावा गेहूं 2480 से 2500 रुपये, चना 5400 से 5450 रुपये, जौ 2200 से 2250 रुपये तथा बाजरा 2010 से 2060 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा-बेचा गया. मंडी व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के चलते फिलहाल खाद्य तेल बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है, जिसका लाभ सरसों उत्पादक किसानों को मिल सकता है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



