पति ने पत्नी को कुंए पर ले जाकर कहा, ‘झांककर देखो कितना पानी है’, झांकते ही पीछे से धक्का देकर भाग छूटा

Last Updated:April 28, 2026, 15:08 IST
Jhalawar News : पति और पत्नी में मनमुटाव होना आम बात है लेकिन यही मनमुटाव जानलेवा हो जाए तो पूरा परिवार मुश्किल में आ जाता है. झालावाड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को धोखे से कुंए में धक्का दे दिया और बाद में फरार हो गया. लेकिन महिला की किस्मत ठीक थी कि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया. महिला का झालावाड़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घायल पत्नी का झालावाड़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
झालावाड़. झालावाड़ जिले के रटलाई थाना इलाके में पति पत्नि के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नि को जान से मारने की नीयत से करीब 60 फीट गहरे कुएं में धकेल दिया. लेकिन महिला की किस्मत ठीक थी और वह बच गई. ग्रामीणों ने महिला को कुंए से बाहर निकाल लिया. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. पति और पत्नी के बीच किस बात को लेकर मनमुटाव था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार पत्नी को जान से मारने के प्रयास का यह मामला रटलाई थाना इलाके के झीतापुरा गांव से जुड़ा है. झीतापुरा निवासी राय सिंह लोधा सोमवार को अपनी पत्नी कंचन बाई लोधा को अपने खेत पर ले गया था. वहां खेत पर सब्जियों में पानी देने के बाद राय सिंह ने पत्नी कंचन बाई से कहा कि देखो कुंए में कितना पानी बचा है. कंचनाबाई ने जैसे ही कुंए के अंदर झांका तो राय सिंह ने उसे पीछे से धक्का दे दिया. इससे कंचन बाई कुंए में गिर गई. यह कुंआ करीब 60 फीट गहरा था. लेकिन उसमें पानी कम था लिहाजा कंचनबाई बच गई.
महिला को ग्रामीणों ने कुंए से निकालापत्नी को कुंए में धकेलने के बाद आरोपी पति राय सिंह घर भाग गया. उसके बाद शाम को उसने अपने ससुराल वालों और गांव के लोगों को बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है. आरोपी पति राय सिंह ने ग्रामीणों के साथ खुद भी पत्नी को ढूंढने का नाटक किया और बाद में फरार हो गया. देर रात गांव वालों ने कंचन बाई की तलाश की तो कुंए से उसकी आवाज आई. इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो हालात देखकर दंग रह गए. ग्रामीणों ने कंचन बाई को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला.
आरोपी पति के खिलाफ दर्ज हुआ केसकंचन बाई ने ग्रामीणों को पूरे घटना की जानकारी दी. इस पर रटलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में घायल कंचन बाई को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अब रटलाई थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अपनी पत्नि को कुएं मे धकेल कर आखिर हत्या का प्रयास क्यों किया?
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhalawar,Jhalawar,Rajasthan
First Published :
April 28, 2026, 15:08 IST



