Rajasthan

लोहार्गल में पुलिस की वर्दी में दौड़ती नजर आई बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा, प्रशंसकों का लग गया जमघट

Last Updated:April 24, 2026, 15:20 IST

Sonakshi Sinha News: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों राजस्थान में हैं. वे यहां झुंझुनूं के लोहार्गल में वेब सीरीज ‘दहाड़-2’ की शूटिंग करने में व्यस्त हैं. सोनाक्षी इस वेब सीरीज में इंस्पेक्टर की भूमिका में है. सीरीज के क्राइम से जुड़े सीन की इन दिनों लोहार्गल में शूटिंग की जा रही है. आने वाले दिनों में इस वेब सीरीज की शूटिंग नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ में भी की जाएगी. लोहार्गल में पुलिस की वर्दी में दौड़ती नजर आई बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हाZoomसोनाक्षी सिन्हा यहां वेब सीरीज दहाड़-2 की शूटिंग करने के लिए आई हुई हैं.

झुंझुनूं. झुंझुनूं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम इन दिनों फिल्म शूटिंग के लिए बॉलीवुड की पसंदीदा लोकेशन बनता जा रहा है. इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा यहां चेतन दास की बावड़ी में वेब सीरीज ‘दहाड़-2’ की शूटिंग करती नजर आ रही हैं. शूटिंग के दौरान बावड़ी परिसर में क्राइम सीन फिल्माए गए. इनमें सोनाक्षी सिन्हा पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई दी. उनके साथ अन्य कलाकारों और तकनीकी टीम ने विभिन्न दृश्यों को फिल्माया. ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर लोहार्गल क्षेत्र की लोकेशन को वेब सीरीज की कहानी के अनुरूप खास तौर पर चुना गया है. लोहार्गल में फिल्माए गए सीन में सोनाक्षी पुलिसकर्मियों की टीम की अगुवाई करते हुए दौड़ती हुई नजर आई.

जानकारी के अनुसार इसकी शूटिंग लोहार्गल के अलावा नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ में भी की जाएगी. वहां आगामी दिनों में टीम अलग-अलग दृश्यों का फिल्मांकन करेगी. शूटिंग की खबर मिलते ही आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोग बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए. इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है. अभिनेत्री तापसी पन्नू भी यहां पुलिस किरदार से जुड़े दृश्यों की शूटिंग कर चुकी हैं. इससे लोहार्गल और आसपास का क्षेत्र फिल्म उद्योग में लगातार पहचान बनाता जा रहा है.

मंडावा और फतेहपुर भी फिल्मी दुनिया के लिए काफी अहम है
झुंझुनूं का लोहार्गल ही नहीं बल्कि अन्य कई कस्बे बॉलीवुड की नजरों में चढ़े हुए हैं. इनमें मंडावा काफी अहम है. मंडावा में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. दरअसल बॉलीवुड को शेखावाटी की हवेलियां, कुएं और बावड़ी काफी आकर्षित करते हैं. मंडावा से सटा सीकर जिले का ऐतिहासिक कस्बा फतेहपुर भी फिल्मी दुनिया को काफी भाता है. यहां प्रसिद्ध डायरेक्टर जेपी दत्ता निर्देशित और धर्मेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती तथा नसीरूद्दीन शाह जैसे दिग्गज स्टार वाली फिल्म ‘गुलामी’ से लेकर शाहिद कपूर और करीना कपूर की ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. इसके अलावा कई अन्य फिल्मों के दृश्य भी फतेहपुर में फिल्माए गए हैं.

जयपुर और जैसलमेर फिल्मों में छाया रहता है
गुलामी फिल्म की अधिकांश शूटिंग फतेहपुर और इससे सटे चूरू जिले रतननगर कस्बे में ही हुई थी. शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘पहेली’ का गाना भी फतेहपुर की प्रसिद्ध बावड़ी में फिल्माया गया था. इन कस्बों में कई वेब सीरीज और डॉक्यूमेंटरी की भी शूटिंग हो चुकी है. मंडावा में आए दिन कोई न कोई फिल्म यूनिट आई हुई रहती है. राजस्थान में फिल्मों की अधिकांश शूटिंग शेखावाटी के अलावा जयपुर, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर तथा जैसलमेर में ज्यादा होती है. जैसलमेर लोकेशन भी फिल्मी दुनिया की पसंदीदा जगह है.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

April 24, 2026, 15:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj