‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर मचा रहा धमाल, वीर पहाड़िया को मिला श्राप, 3 साल तक नहीं मिलेगी गर्लफ्रेंड!

Last Updated:August 17, 2026, 17:51 IST
वीर पहाड़िया की अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के टीजर में कॉलेज लाइफ, दोस्तों की मस्ती, प्यार और युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में वीर पहाड़िया एक बैकबेंचर स्टूडेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
वायरल हुआ टीजर
नई दिल्ली. वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज हो चुका है. सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने फिल्म का टीजर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा,’प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज हो गया है. दोस्ती के किस्से हों या प्यार के लफड़े, लाइफ इनके बिना अधूरी है.
करीब 1 मिनट 6 सेकंड का यह टीजर काफी मजेदार है. इसकी शुरुआत कॉलेज की रैगिंग से होती है, जहां सीनियर्स जूनियर्स की खिंचाई करते नजर आते हैं. इसके बाद कॉलेज के बैकबेंचर्स की मस्ती, मजेदार बातचीत और प्यार के चक्कर देखने को मिलते हैं.
धमाकेदार है कॉलेज लाइफ वाला ट्रीजर
वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी ऐसे युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके लिए कॉलेज में पढ़ाई और प्यार दोनों ही आसान नहीं हैं. अच्छे मार्क्स की उम्मीद हो या किसी को डेट करने की चाह, हर कदम पर उन्हें कुछ न कुछ परेशानी का सामना करना पड़ता है. टीजर में दोस्ती और हार्टब्रेक के साथ कॉलेज के दिनों की हल्की-फुल्की मस्ती को भी दिखाया गया है.
View this post on Instagram



