Rajasthan

आतंकियों ने बच्चों को बनाया बंधक! कमांडोज ने 4 को किया ढेर, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई जिसने सबको कर दिया हैरान

Last Updated:June 22, 2026, 14:29 IST

Jhalawar Mock Drill: राजस्थान के झालावाड़ स्थित विजयाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों को बंधक बनाए जाने और आतंकवादी हमले की सूचना मिली. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस कमांडो, सिविल डिफेंस, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस कमांडोज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आतंकवादियों को ढेर करने और एक को हिरासत में लेने का अभ्यास किया, जबकि बंधक बनाए गए बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. हालांकि बाद में यह पूरा घटनाक्रम आंतरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आयोजित एक मॉक ड्रिल निकला. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत समय-समय पर ऐसे सुरक्षा अभ्यास आयोजित किए जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

बच्चों पर ‘आतंकी हमले’ की सूचना से हड़कंप, जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा!Zoomआतंकियों ने बच्चों को बनाया बंधक! कमांडोज ने 4 को किया ढेर

झालावाड़: झालावाड़ के विजयाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल स्टेडियम में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंचने लगीं. हवा में तैरती एक खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए कि स्टेडियम में खेलने आए बच्चों को पांच खतरनाक आतंकवादियों ने बंधक बना लिया है. हालांकि, कुछ ही देर में इस तनावपूर्ण माहौल के पीछे का सच सामने आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.

दरअसल, यह पूरी घटना कोई वास्तविक आतंकी हमला नहीं, बल्कि झालावाड़ पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा आंतरिक सुरक्षा को परखने के लिए आयोजित की गई एक मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) थी. मॉक ड्रिल के तहत जैसे ही खेल संकुल स्टेडियम में बच्चों को बंधक बनाए जाने की योजनाबद्ध सूचना फ्लैश हुई, जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद कमान संभालते हुए भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. उनके साथ क्यूआरटी (Quick Response Team), पुलिस कमांडोज, सिविल डिफेंस के जवान और मेडिकल टीमें भी पूरे सुरक्षा बंदोबस्त के साथ तैनात हो गईं.

कमांडोज का ऑपरेशन 4 ढेर, 1 डिटेनस्टेडियम को चारों तरफ से घेरने के बाद पुलिस कमांडोज ने मोर्चा संभाला. एक सोची-समझी रणनीति के तहत कमांडोज ने स्टेडियम के भीतर प्रवेश किया और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया. बेहद सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए कमांडोज ने चार आतंकवादियों को मार गिराया और एक आतंकी को जिंदा डिटेन (हिरासत में) कर लिया. इस सफल कार्रवाई के बाद बंधक बनाए गए सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू करा लिया.

एजेंसियों का रेस्पांस टाइम और तैयारियों की समीक्षाइस मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को भी परखा. सूचना मिलते ही मेडिकल टीमें, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई थीं. मामले की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि’ केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत समय-समय पर आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को जांचने के लिए ऐसी मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में आने वाली किसी भी अप्रिय चुनौती या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हमारी तैयारियों को परखना है.’

पुलिस प्रशासन और आला अधिकारीअभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी इस पूरी कार्रवाई में शामिल विभिन्न राहत-बचाव दलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का रेस्पांस टाइम चेक करने में जुटे हैं, ताकि कमियों को सुधारा जा सके.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhalawar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj