ENG vs IND T20I: टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड घोषित, तीन प्लेयर्स की वापसी, एक को पहली बार मौका

होमखेलक्रिकेट
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम घोषित, 3 प्लेयर्स की वापसी, एक को पहली बार मौका
Last Updated:June 22, 2026, 21:33 IST
India vs England T20I Squad Announcement: टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड घोषित, तीन प्लेयर्स की वापसीभारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 टीम घोषित
लंदन: भारत के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैच की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 17 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है. इंग्लैंड पुरुष टीम की चयन समिति ने ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार टीम में मौका दिया है. जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर और साकिब महमूद 2026 में हुए टी-20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हुई है. ब्रायडन कार्स और जेमी ओवरटन चोट के कारण टीम में नहीं खेल पाएंगे.
इंग्लैंड मेंस टीम के चीफ सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा: जेम्स कोल्स एक रोमांचक खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड लायंस और देश-विदेश में टी-20 इवेंट में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है. हमने एक बड़ी टीम का चयन किया है ताकि इस बात का ध्यान रखा जा सके कि यह श्रृंखला न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के तुरंत बाद शुरू होगा, जिससे हमें लचीलापन मिलेगा.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्क्वॉडहैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, जोस बटलर, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद और जोश टोंग
कब और कहां खेले जाएंगे मैच (भारतीय समयानुसार)
पहला मैच: 1 जुलाई, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, रात 10:00 बजे
दूसरा मैच: 4 जुलाई, मैनचेस्टर, शाम 7:00 बजे
तीसरा मैच: 7 जुलाई, नॉटिंघम, शाम 10:00 बजे
चौथा मैच: 9 जुलाई, ब्रिस्टल, शाम 10:00 बजे
पांचवां मैच: 11 जुलाई, साउथेम्प्टन, शाम 7:00
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



