पपीते के बीज के फायदे: लिवर, किडनी और पाचन के लिए रामबाण | Benefits of Papaya Seeds for Health.

Last Updated:December 20, 2025, 14:12 IST
Benefits of Papaya Seeds for Health: पपीते के बीज लिवर डिटॉक्स, पाचन सुधार और वजन कम करने में अत्यंत प्रभावी हैं. इनमें पपेन एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.
अक्सर हम पपीता खाते समय उसके बीजों को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये छोटे-छोटे काले बीज अपने अंदर सेहत का बड़ा खजाना छुपाए हुए हैं. पपीते के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और सही तरीके से इस्तेमाल किए जाएँ तो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

आयुर्वेद में भी पपीते के बीजों का विशेष महत्व बताया गया है. पपीते के बीजों में फाइबर, पपेन एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स और एंटी-बैक्टीरियल तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व मिलकर शरीर के अंदर की सफाई करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट मनोज शर्मा के अनुसार ये बीज पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. पपीते के बीजों में मौजूद पपेन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाता है. कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में यह बेहद लाभकारी है. और डेली सीमित मात्रा में पपीते के बीजों का सेवन लीवर को डिटॉक्स करता है और फैटी लीवर की समस्या में भी सहायक माना जाता है. इसी के साथ यह इम्यून सिस्टम को बनाते हैं पावरफुल. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.
Add as Preferred Source on Google

इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं. पपीते के बीजों में पाया जाने वाला फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है. यह आंतों की सफाई में मददगार होता है. ये बीज आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कीड़ों को खत्म करने में सहायक होते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक साफ रहता है.

ग्रामीण पूजा देवी ने पपीते के बीजों को उपयोग करने की विधि साझा की है. इन बीजों का पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं. पपीते के बीजों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें. सूखने के बाद मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. रोज़ सुबह खाली पेट आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी या शहद के साथ लें. और पपीते के बीजों को हल्का क्रश करके सलाद या स्मूदी में मिलाया जा सकता है.

इन बीजों को मसाले की तरह इस्तेमाल के रूप में उपयोग कर सकते हैं. सूखे बीजों को काली मिर्च की तरह पीसकर सब्ज़ी या सूप में हल्की मात्रा में डाल सकते हैं. जो चीज़ हम रोज़ कचरा समझकर फेंक देते हैं, वही पपीते के बीज हमारी सेहत के लिए किसी सोने से कम नहीं हैं. सही उपयोग से ये छोटे से बीज शरीर को अंदर से स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 20, 2025, 14:12 IST
homelifestyle
फेंकने वाले बीजों में छिपा है कैंसर और लिवर की बीमारियों का इलाज, पपीते के…



