Rajasthan

पहली बार हवा में उड़कर आकाश के रास्ते आएगी बाघिन, जयपुर एयरपोर्ट पर करेगी लैंड

Last Updated:December 21, 2025, 22:41 IST

Kota Ramgarh Tiger Reserve: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक पल सामने आया है. पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर लाया जा रहा है. यह देश का पहला अंतर्राज्यीय हवाई बाघ स्थानांतरण मामला है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से यह बड़ी सफलता मिली है. जयपुर पहुंचने के बाद बाघिन को सड़क मार्ग से रामगढ़ रिजर्व लाया जाएगा, जहां पहले क्वारंटाइन में रखा जाएगा.पहली बार हवा में उड़कर आकाश के रास्ते आएगी बाघिन, जयपुर एयरपोर्ट पर करेगी लैंडKota Ramgarh Tiger Reserve

कोटा: राजस्थान के वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघिन के स्थानांतरण को लेकर बड़ी सफलता मिली है. मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को लाने के लिए भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना हो चुका है. यह देश का पहला अंतर्राज्यीय हवाई बाघ स्थानांतरण मामला है, जो वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को स्पेशल सुरक्षा और चिकित्सकीय निगरानी में वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना किया गया है. यह हेलीकॉप्टर कुछ ही देर में जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. बाघिन को स्थानांतरण के दौरान पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञ वन अधिकारी, पशु चिकित्सक और सुरक्षा बल साथ मौजूद हैं.

स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता

इस ऐतिहासिक पहल के पीछे लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है. उनके प्रयासों से केंद्र सरकार, राज्य सरकार और वन विभाग के बीच समन्वय बना, जिसके परिणामस्वरूप यह अंतर्राज्यीय हवाई स्थानांतरण संभव हो सका. यह कदम रामगढ़ टाइगर रिजर्व को पुनर्जीवित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

जयपुर से सड़क मार्ग से रामगढ़ पहुंचेगी बाघिन

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बाघिन को स्पेशल पिंजरे और सुरक्षा वाहनों में सड़क मार्ग से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व लाया जाएगा. इस दौरान पूरे रास्ते में पुलिस और वन विभाग की कड़ी निगरानी रहेगी. रामगढ़ पहुंचने के बाद बाघिन को पहले क्वारंटाइन एन्क्लोजर में रखा जाएगा, जहां उसकी सेहत और व्यवहार पर विशेषज्ञ नजर रखेंगे.

रामगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए क्यों अहम है यह कदम

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार बाघिन के आने से रामगढ़ टाइगर रिजर्व में टाइगर पुनर्वास को मजबूती मिलेगी. इससे न केवल जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में इको-टूरिज्म को भी नई पहचान मिलेगी. यह पहल राजस्थान को देश के प्रमुख टाइगर स्टेट्स की सूची में और मजबूत करेगी.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

First Published :

December 21, 2025, 22:41 IST

homerajasthan

पहली बार हवा में उड़कर आकाश के रास्ते आएगी बाघिन, जयपुर एयरपोर्ट पर करेगी लैंड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj