Rajasthan

मंडप से शुरू हुआ खेल, शादी के बाद बीमारी का बहाना, 8 लाख लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Last Updated:August 22, 2026, 08:16 IST

Dungarpur Bride Fraud Case: डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने शादी के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन अश्विनी और दलाल संदीप को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने खड़गदा निवासी हकरजी पाटीदार के बेटे की शादी कराने के नाम पर 3.50 लाख रुपये लिए थे. शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन बीमारी का बहाना बनाकर गहने व रुपये लेकर फरार हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दलाल युवतियों को पैसे देकर शादी का नाटक करवाता था. एएसआई नेपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Dungarpur: शादी के मंडप से शुरू हुआ खेल, 8 लाख लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हनZoomडूंगरपुर में शादी के नाम पर 8 लाख की ठगी: लुटेरी दुल्हन और दलाल महाराष्ट्र से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Dungarpur: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ‘लुटेरी दुल्हन’ और शादी का सौदा कराने वाले मुख्य दलाल को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों ने एक पीड़ित परिवार से शादी के एवज में लाखों रुपये ऐंठ लिए और शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन सारा सामान समेटकर रफूचक्कर हो गई.

सागवाड़ा थानाधिकारी (सीआई) मनीष कुमार ने बताया कि खड़गदा गांव के निवासी हकरजी पाटीदार ने 21 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया था. पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे किशोर की शादी नहीं हो पा रही थी. इसी दौरान महाराष्ट्र के नागपुर जिले के आरौली निवासी संदीप मातरे ने उनसे संपर्क किया और 3.50 लाख रुपये लेकर शादी कराने का भरोसा दिलाया. रकम तय होने के बाद दलाल संदीप महाराष्ट्र की रहने वाली अश्विनी (पुत्री सुधाकर बावणे) को लेकर आया और किशोर के साथ उसकी शादी करवा दी. शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन अश्विनी ने बीमारी का बहाना बनाया और अपने पीहर चली गई. इसके बाद उसने वापस आने से साफ इनकार कर दिया. जब पीड़ित परिवार उसे लेने महाराष्ट्र पहुंचा, तो वह अपने घर से भी गायब मिली. शादी के सौदे, गहनों, कपड़ों और अन्य व्यवस्थाओं को मिलाकर पीड़ित परिवार को करीब 8 लाख रुपये का बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ.

ऐसे काम करता था लुटेरी दुल्हन का गिरोहरिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर व तकनीकी सहायता से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और सागवाड़ा पुलिस टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर दुल्हन अश्विनी और दलाल संदीप को धर दबोचा. मामले की जांच कर रहे सागवाड़ा थाने के एएसआई नेपाल सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों के चौंकाने वाले मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा हुआ. दलाल संदीप local युवतियों को पैसों का लालच देकर शादी के लिए तैयार करता था. इसके बाद वह शादी के लिए परेशान कुंवारे युवकों की तलाश करता और उनसे मोटी रकम ऐंठता था. शादी के बाद दुल्हन कुछ दिन ससुराल में रुकती और मौका मिलते ही रुपये-गहने लेकर फरार हो जाती थी. पुलिस अब गिरोह द्वारा की गई अन्य ठगी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 08:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj