Rajasthan

21 साल की लड़की के सिर पर सवार हुआ लव मैरिज का भूत, थाने में बेटी के आगे हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते रहे माता-पिता

Last Updated:April 17, 2026, 16:45 IST

​Jalore News: जालोर जिले से रिश्तों पर चोट करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटी के प्रेम विवाह के फैसले ने उसके माता-पिता को समाज और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दिया. जालोर रेलवे स्टेशन से लेकर आहोर थाने तक चली इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.21 साल की लड़की के सिर पर सवार हुआ लव मैरिज का भूत, गिड़गिड़ाते रहे माता पिता Zoomबेटी की तलाश करवाने के लिए माता-पिता ने 10 दिन तक कलेक्ट्रेट के सामने पड़ाव डाला था,

रेवा शंकर रावल.

जालोर. जालोर में एक माता पिता अपने बेटी के फैसले के आगे हार गए. इस बेटी ने परिजनों के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली. घर से लापता होने के बाद बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार करते हुए उसके माता-पिता ने कलेक्ट्रेट के आगे पड़ाव डाल दिया. वे दस दिन वहां बैठे रहे. इस बीच लड़की ने वीडियो जारी कर ऐलान किया कि उसने लव मैरिज कर ली है. बाद में एक सामाजिक कार्यकर्ता और उसकी टीम के हस्तक्षेप से लड़की को वापस बुलाया गया लेकिन उसने माता-पिता के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि लड़की महज 21 साल की है और लड़का उसकी दोगुनी उम्र से भी ज्यादा लगभग 45 साल का है. लड़की का दावा है कि उसके उसे परिजन बेचने चाहते हैं. बेटी के आगे गिड़गिड़ाने का माता पिता के यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. ​

जानकारी के अनुसार मामला जालोर के आहोर क्षेत्र का है. वहां 13 मार्च को एक लड़की अचानक अपने घर से गायब हो गई. परिजनों ने 14 मार्च को आहोर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस प्रशासन जब कई दिनों तक लड़की को तलाशने में नाकाम रहा तो लाचार माता-पिता न्याय की आस में जालोर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. करीब 10 दिनों से अधिक समय तक माता-पिता ने भूख हड़ताल की.

बेटी ने स्टेशन पर ही हंगामा मचाना शुरू कर दियाइस दौरान युवती की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया. उसमें उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर चुकी है. ​लड़की के बुजुर्ग माता-पिता की दयनीय स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश नोरवा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती की खोजबीन शुरू की. कड़ी मशक्कत के बाद लड़की का पता चला और उसे जालोर बुलवाया गया. ​लड़की जैसे ही जालोर रेलवे स्टेशन पहुंची वहां मौजूद परिजनों को देखकर उसने और उसके साथ आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया.

लोगों के बीच माता-पिता गिड़गिड़ाते रहेउसके बाद जीआरपी वहां पहुंची. बाद में जीआरपी चौकी में घंटों तक लड़की को समझाने का दौर चला. वहां हुई समझाइश का वीडियो बाद में सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबस पिता अपनी बेटी के सामने हाथ जोड़कर घर चलने की मन्नतें मांग रहा है और मां फूट-फूट कर रो रही है. लेकिन बेटी का दिल नहीं पसीजा. ​सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश नोरवा की ओर से घंटों समझाने के बावजूद जब युवती टस से मस नहीं हुई तो आहोर पुलिस को सूचित किया गया.

लड़की ने माता-पिता पर लगाए सनसनीखेज आरोपपुलिस युवती को लेकर थाने लेकर पहुंची. वहां उसने अपने ही माता-पिता पर सनसनीखेज आरोप लगाए. उसने आरोप लगाया कि परिजन उसे बेचना चाहते हैं. ​परिजनों ने लोगों से उसके नाम पर रुपये लिए हैं. फिलहाल युवती अपने फैसले पर अडिग है और उसने अपने माता-पिता के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है. पुलिस के अुनसार लड़की बालिग है. इसलिए कानूनन उसे अपनी मर्जी से रहने का अधिकार है. फिलहाल युवती पुलिस की सुरक्षा में है और परिजनों की समझाइश की कोशिशें अब भी जारी हैं.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Jalor,Rajasthan

First Published :

April 17, 2026, 16:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj