Rajasthan

गर्मी में लौकी-कद्दू की फसल पर रोग-कीट का अटैक! बचाव के आसान तरीके जानें, वरना होगा भारी नुकसान

होमफोटोकृषि

गर्मी में लौकी-कद्दू पर रोग-कीट का अटैक, बचाव जानें वरना होगा भारी नुकसान

Last Updated:April 17, 2026, 16:42 IST

Tips And Tricks : गर्मियों में लौकी और कद्दू की खेती में रोग और कीट का खतरा तेजी से बढ़ जाता है. ज्यादा तापमान और नमी के उतार-चढ़ाव से फसल जल्दी खराब हो सकती है. कृषि विभाग ने किसानों को बीज उपचार, संतुलित सिंचाई, समय पर दवा छिड़काव और साफ-सफाई अपनाने की सलाह दी है ताकि फसल सुरक्षित रहे.

गर्मियों के मौसम में लौकी और कद्दू जैसी बेल वाली सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है.लेकिन इस समय फसलों में रोग और कीट लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. खासकर अधिक तापमान नमी में उतार-चढ़ाव और खेत की सही देखभाल न होने पर फसल जल्दी प्रभावित हो जाती है. ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को समय रहते सावधानी बरतने और जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है.

कृषि विभाग द्वारा सलाह दी गई है की लौकी और कद्दू की फसल में पाउडरी मिल्ड्यू, डाउनी मिल्ड्यू, फल सड़न और पत्ती धब्बा जैसे रोग आमतौर पर देखने को मिलते हैं. इसके अलावा सफेद मक्खी, एफिड और थ्रिप्स जैसे कीट भी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं.इनसे बचाव के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव करना बेहद जरूरी है.

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बुवाई से पहले बीज उपचार जरूर करें इसके लिए फफूंदनाशी दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. जिससे शुरुआती अवस्था में रोगों से बचाव होता है. साथ ही खेत की नियमित सफाई रखना भी जरूरी है. ताकि खरपतवार और संक्रमित पौधे हटाए जा सकें सिंचाई के मामले में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

Add as Preferred Source on Google

ज्यादा पानी देने से जड़ सड़न जैसी समस्या हो सकती है. जबकि कम पानी देने से पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है. इसलिए संतुलित सिंचाई अपनाना जरूरी है. ड्रिप सिंचाई पद्धति को भी बेहतर विकल्प माना गया है. जिससे पानी की बचत के साथ रोगों का खतरा भी कम होता है. इसके अलावा फसल में उचित दूरी बनाए रखना भी जरूरी है.

ताकि हवा का संचार बना रहे और नमी ज्यादा न रुके यदि किसी पौधे में रोग के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत खेत से हटाकर नष्ट कर देना चाहिए जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके किसान नियमित रूप से अपनी फसल की निगरानी करें और किसी भी प्रकार के रोग या कीट के लक्षण दिखने पर तुरंत कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें

सही समय पर दवा छिड़काव, संतुलित सिंचाई, बीज उपचार और साफ-सफाई जैसे उपाय अपनाकर किसान अपनी लौकी और कद्दू की फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.इस प्रकार से आप अपनी कद्दू और लौकी की फसलों को आसानी से बचा सकते हैं. और अच्छी सब्जी उगा सकते है.

First Published :

April 17, 2026, 16:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj