Rajasthan

प्रेमी को छुड़ाने के लिए परिजनों से भिड़ी युवती, बीच बाजार में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने संभाला मामला

Last Updated:July 05, 2026, 19:25 IST

Alwar Lover High-Voltage Drama: अलवर के खेड़ली कस्बे में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब तीन दिन पहले जयपुर से अपने प्रेमी के साथ लापता हुई युवती को उसके परिजनों ने कार में ढूंढ निकाला. युवती के साथ उसका प्रेमी भी मौजूद था. परिजनों ने युवक को साथ ले जाने की कोशिश की तो युवती बीच में आ गई और प्रेमी को बचाने के लिए उससे लिपट गई. बाजार में काफी देर तक हंगामा चलता रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई. बाद में गुमशुदगी के मामले में प्रेमी युगल को जयपुर के खो नागोरियान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस अब दोनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी.

ख़बरें फटाफट

कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों से भिड़ी युवती, पुलिस ने संभाला मामलाZoomअलवर के खेड़ली कस्बे में प्रेमी जोड़े का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

अलवर. अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में रविवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब तीन दिन पहले जयपुर से अपने प्रेमी के साथ लापता हुई एक युवती को उसके परिजनों ने खेड़ली में खड़ी कार में ढूंढ निकाला. युवती के साथ उसका प्रेमी भी मौजूद था. परिजनों ने युवक को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की तो युवती बीच में आ गई और प्रेमी को बचाने के लिए उससे लिपट गई. देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने ले गई. बाद में गुमशुदगी के मामले में प्रेमी युगल को जयपुर के खो नागोरियान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी युवती का भरतपुर जिले के भुसावर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों तीन दिन पहले बिना परिजनों को बताए घर से निकल गए थे. युवती के लापता होने पर परिजनों ने जयपुर के खो नागोरियान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस भी दोनों की तलाश में जुटी हुई थी.

खेड़ली रेलवे स्टेशन के पास मिली लोकेशन

बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल खेड़ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास पहुंचे थे. इसी दौरान किसी परिचित व्यक्ति ने दोनों को देख लिया और इसकी सूचना युवती के परिजनों को दे दी. सूचना मिलते ही परिजन कार लेकर खेड़ली पहुंच गए और दोनों की तलाश शुरू कर दी.

कार पहचानते ही मचा हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने दूर से ही अपने पिता की कार पहचान ली. इसी दौरान दोनों पक्षों की गाड़ियों में हल्की टक्कर भी हो गई. परिजन कार से उतरकर युवक को पकड़ने लगे, लेकिन युवती बीच में आ गई और अपने प्रेमी को बचाने लगी. उसने युवक को कसकर पकड़ लिया और परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया. इस दौरान बाजार में काफी देर तक हंगामा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

युवती बोली- हम दोनों बालिग और सजातीय हैं

हंगामे के दौरान युवती ने साफ कहा कि वह और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं तथा एक ही समाज (सजातीय) से हैं. उसने आरोप लगाया कि परिजन दोनों को जबरन अलग करना चाहते हैं. युवती लगातार अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहती रही, जबकि परिजन उसे अपने साथ ले जाने पर अड़े रहे.

पुलिस ने संभाला मामला

सूचना मिलने पर खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर प्रेमी युगल को थाने ले गई. बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को जयपुर के खो नागोरियान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, क्योंकि युवती की गुमशुदगी का मामला वहीं दर्ज है. अब जयपुर पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस का कहना है कि जांच और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj