मालिक दर्द से कराह रहा था… पास से एक पल भी नहीं हटा पालतू बंदर – हिंदी

VIDEO: मालिक दर्द से कराह रहा था… पास से एक पल भी नहीं हटा पालतू बंदर
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर से एक ऐसा भावुक मामला सामने आया है, जिसने इंसान और जानवर के रिश्ते की मिसाल पेश कर दी. यहां एक सड़क हादसे के बाद घायल मालिक के प्रति उसके पालतू बंदर की वफादारी देखकर हर कोई भावुक हो गया. जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी एक कार कैला देवी मंदिर से लौट रही थी. इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में एक बालिका और तीन महिलाओं समेत कुल 8 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इस हादसे के बीच जो दृश्य सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वह था घायल राजेश और उसके पालतू बंदर का रिश्ता. हादसे के बाद बंदर अपने मालिक को छोड़कर कहीं नहीं गया. वह एम्बुलेंस में भी उसके साथ रहा और अस्पताल पहुंचने के बाद भी लगातार उसके पास बैठा दिखाई दिया. अस्पताल में मौजूद लोगों और मेडिकल स्टाफ का ध्यान भी इस अनोखे दृश्य ने अपनी ओर खींच लिया. बंदर की आंखों में अपने मालिक की चिंता साफ नजर आ रही थी. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इसे वफादारी, लगाव और इंसान-जानवर के अटूट रिश्ते की बेहद भावुक मिसाल बता रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




