Sports

रिंकू सिंह से खाए 5 छक्के, लड़की से यौन शोषण का आरोप, मुश्किलों से गुजरे यश दयाल करने जा रहे वापसी

Last Updated:June 24, 2026, 11:47 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रिंकू सिंह के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के खाने की वजह से चर्चा में आए यश दयाल पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसी वजह से उनकी फ्रेंचाईजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उनको टूर्नामेंट से बाहर रखा. बीसीसीआई की तरफ से उनके खेलने पाबंती लगाई गई थी लेकिन अब वो वापसी करने की राह पर हैं. यश दयाल करने जा रहे वापसी, लड़की ने लगाया था यौन शोषण का आरोपZoomयश दयाल की उत्तर प्रदेश T20 लीग होने जा रही वापसी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया तक पहुंचने वाले गेंदबाज यश दयाल पिछले कुछ महीने से गलत कारणों से चर्चा में रहे. क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वापसी करने जा रहे हैं. जल्दी ही ये खिलाड़ी उत्तर प्रदेश T20 लीग में खेलते नजर आएंगे. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखपुर लायंस ने मिनी ऑक्शन से पहले जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. उनमें यश दयाल के साथ आर्यन जूयाल और सिद्धार्थ यादव भी शामिल हैं. मिनी ऑक्शन के जुलाई आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद है.

रिपोर्ट के अनुसार, UPT20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कपूर ने पुष्टि की कि दयाल टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि तेज गेंदबाज के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया जाएगा. गुप्ता ने कहा, “UPCA, यश दयाल को घरेलू और लीग क्रिकेट खेलने के लिए NOC देगा, क्योंकि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं.”

IPL 2025 में यश दयाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत वाली टीम का हिस्सा थे. गाजियाबाद में दर्ज एक मामले में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपों के बावजूद, फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें Rs 5 करोड़ में रिटेन किया था. IPL 2026 में दयाल को RCB की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. उनकी गैरमौजूदगी में रसीख सलाम डार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB की लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई.

IPL 2026 में नहीं खेलने पर दयाल ने क्या कहा

यश दयाल ने माना था कि IPL 2026 में न खेलने का असर उन पर पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि वे RCB के इस फैसले की कद्र करते हैं कि टीम ने उन्हें स्क्वॉड से बाहर नहीं किया. दयाल ने यह भी साफ किया कि IPL 2026 से बाहर रहना उनका निजी फैसला नहीं था. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या टीम उन्हें उतना ही मिस करती है, जितना वे टीम को करते हैं. साल 2023 में यश गुजरात टाइटंस का गुस्सा थे. उस सीजन में आखिरी ओवर में उनको एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के मारे थे.

भारत की टीम में जगह लेकिन डेब्यू नहीं

यश दयाल को 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था. इसके बाद उसी साल उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया. उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला.

दयाल ने आखिरी बार कब खेला था

यश दयाल ने आखिरी बार 2024 में फर्स्ट क्लास और लिस्ट A मैच खेले थे. उनका आखिरी T20 मुकाबला IPL 2025 का फाइनल था. जिसमें वे पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले थे और उन्होंने उस मैच में अजमतुल्लाह उमरज़ई का विकेट लिया था.

About the AuthorViplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj