Entertainment

थिएटर में 50 दिन तक मचाया गदर, अब OTT पर धमाल मचाने आ रही फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’

Last Updated:August 06, 2026, 23:59 IST

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया. फिल्म 50 दिनों तक थियेटर्स में लगी रही. दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया. बंटवारे के दर्द पर बनी फिल्म में ईशर नाम के शख्स की कहानी दिखाई गई है, जिसके अतीत का रहस्य कहानी का खास हिस्सा है. फिल्म अब ओटीटी पर 7 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

ख़बरें फटाफट

थिएटर में 50 दिन मचाया गदर, अब OTT पर धमाल मचाने आ रही फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'Zoomइम्तियाज अली के निर्देशन में बनी है ‘मैं वापस आऊंगा’

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्मेंस के बाद फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. निर्माता इम्तियाज अली की लेटेस्ट फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिला. अब उनकी कहानी ओटीटी के जरिये ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी. फिल्म शुक्रवार 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर यह खबर दर्शकों के साथ साझा की.

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट में लिखा, ‘8 साल पहले जो कहानी अधूरी रह गई थी, वह अब पूरी होगी. देखिए ‘मैं वापस आऊंगा’ 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर!’ इससे पहले, डायरेक्टर इम्तियाज अली ने ‘मैं वापस आऊंगा’ के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे होने पर पोस्ट किया था. उन्होंने लंबे नोट में लिखा था, ‘सिनेमाघरों में 50 दिन! यह किसी भी फिल्म के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि है. ‘मैं वापस आऊंगा’ ने आज यह मुकाम हासिल किया है और मेरा पहला ख्याल दर्शकों के प्रति आभार का है – वे अच्छे लोग जो सिनेमा देखते हैं, जिन्होंने फिल्म से इमोशनल जुड़ाव महसूस किया और दूसरों को भी इसे देखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने फिल्म की जबरदस्त तारीफ की, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें फिल्म पसंद आई. ऐसे लोगों की संख्या और बढ़े.’

फिल्ममेकर ने जताया आभारफिल्म निर्माता ने दर्शकों की तारीफ के लिए आभार जताया. वे लिखते हैं, ‘मैं वापस आऊंगा के प्रति दर्शकों का अच्छा रिएक्शन सभी फिल्म मेकर्स के लिए उम्मीद की किरण है. दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया है, वह हमेशा मेरे दिल में रहेगा और मुझे उनके लिए बेहतर और ज्यादा मजेदार फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगा. शानदार कास्ट और क्रू ने फिल्म में जो प्यार डाला, उसे दर्शकों ने भी वैसा ही प्यार दिया और मैं इससे बहुत खुश हूं. जिन एग्जिबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस फिल्म का सपोर्ट किया, उनकी भूमिका इसकी असाधारण सफलता में बहुत अहम रही. उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.’

ईशर की इमोशनल जर्नी का रहस्यइम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं. बंटवारे के समय की यादों पर बनी पीरियड ड्रामा 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) की कहानी है, जिन्हें आज के पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है. जब बंटवारे से पहले की उनकी जिंदगी की यादें ताजा होती हैं, तो उनका पोता निर्वैर (दिलजीत दोसांझ) इंग्लैंड से लौटता है, ताकि परिवार के लंबे समय से दबे हुए राज का पता लगा सके. ईशर की इमोशनल जर्नी से जुड़ा रहस्य ही इस कहानी का अहम हिस्सा है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 06, 2026, 23:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj