13 एपिसोड वाला पॉपुलर शो, IMDb पर रेटिंग है 8.1, करोड़ों कमाने वाले डायरेक्टर ने दिखाया था अपनी एक्टिंग का हुनर

Last Updated:May 01, 2026, 10:25 IST
आज हम आपको उस टीवी शो के बारे में बताएंगे, जिसने कुछ एपिसोड के जरिए दर्शकों में अपनी अलग पहचान बनाई थी. इस शो में बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और करोड़ों कमाने वाले फिल्म डायरेक्टर ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था. इस सीरियल ने साबित किया था कि अगर कहानी दमदार हो तो, उसे लंबे समय तक न भी चलाया जाए तो भी दर्शक उसे हमेशा याद रखते हैं. यह फेमस सीरियल आज भी लोगों को नॉस्टेल्जिया की याद दिला जाता है.
आज वो दौर आ चुका है जहां टीवी शोज को सालों-साल तक चलाया जाता है. अक्सर हमे शो में देखने को मिलता है कि ट्विस्ट के नाम पर कभी किसी को मार दिया, किसी की यादास्त चली गई या फिर कोई पुर्नजन्म लेकर वापस आ गया. इसी तरह टीवी शोज में तमाम प्रकार के ट्विस्ट डालकर उन्हें लंबा खीचा जाता है. लेकिन 80 के दशक का ये फेमस सीरियल ऐसा था, जिसने महज 13 एपिसोड में अपनी कहानी को पूरा किया और दर्शकों में अपनी अलग छाप छोड़ गया.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login



