Entertainment

‘200 दिनों तक चली थी फिल्म की शूटिंग’, क्या फिर टली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट? यश ने ट्रेलर रिलीज पर दिया रिएक्शन

Last Updated:August 09, 2026, 05:56 IST

Toxic Trailer: 8 अगस्त को टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हुआ. इस खास मौके पर सुपरस्टार यश ने फिल्म की शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए कहा कि टॉक्सिक की शूटिंग 200 दिनों तक चली थी. वो कहते हैं कि जब वो लोग फिल्म शूट कर रहे थे तब हर 10-15 दिन में फिल्म की रिलीज डेट टलने और इसके ठंडे बस्ते में जाने की खबरें आती रहती थीं. वो कहते हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आता था कि ऐसी अफवाहें कहां से आती हैं.Amazon Prime DayTop Deals Inside'200 दिनों तक चली थी फिल्म की शूटिंग', क्या फिर टली 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट?Zoom‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर रिलीज पर यश ने फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की अफवाहों पर रिएक्ट किया.

नई दिल्ली.  8 अगस्त को यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर जारी हुआ. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर सुपरस्टार ने रिलीज डेट टलने पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया. कन्नड़ सुपरस्टार ने फिल्म की डेट पोस्टपोन होने और उसके ठंडे बस्ते में जाने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि बार-बार ऐसी खबरें आती रहती थीं. यश ने गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए हामी भरने की वजह का भी खुलासा किया. वो कहते हैं कि किसी भी डायरेक्टर के साथ काम करने से पहले वो ट्रैक रिकॉर्ड नहीं देखते हैं. उनके लिए डायरेक्टर के ट्रैक रिकॉर्ड से ज्यादा उनकी मेहनत और लगन मायने रखती है.

यश ने फिल्म के निर्माण से जुड़ी अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि लगभग हर 10 या 20 दिन में फिल्म को लेकर कोई न कोई खबर सामने आ जाती थी. कभी कहा जाता था कि फिल्म बंद हो गई है तो कभी इसकी शूटिंग रोक दिए जाने की बात कही जाती थी. यश कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि वे ऐसी खबरें कहां से लिखते हैं लेकिन ऐसी खबरें पढ़कर दुख होता है’.

‘टॉक्सिक’ के लिए साथ आए कई सुपरस्टार्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj