Sports

T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच, 44 गेंद में हार-जीत का हो गया फैसला, कप्तान ने 400 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

Last Updated:August 18, 2026, 06:01 IST

shortest ever t20i match: बारिश से प्रभावित मुकाबला में पहले बैटिंग करते हुए हांगकांग ने 5 ओवर में चार विकेट खोकर 52 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरे मलेशियाई ओपनर्स ने 2.2 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी. यह मुकाबला एशिया पैसिफिक क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी टक्कर थी.T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच, 44 गेंद में हार-जीत का हो गया फैसलाZoomसईद अजीज ने खेली थी 9 गेंदों में 36 रन की पारी.

नई दिल्ली. क्या आपको पता है टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा मैच हो चुका है, जो सिर्फ 44 गेंदों में ही खत्म हो गया. यानी इस मुकाबले के नतीजे के लिए सिर्फ 7.2 ओवर ही फेंके गए. हम यहां बात कर रहे हैं टी20 इंटरनेशनल इतिहास के सबसे छोटे मैच की, जो पिछले साल यानी 2025 में सिंगापुर में खेला गया. दिलचस्प यह है कि ये एक खिताबी मुकाबला था. दरअसल, एशिया पैसिफिक क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो मलेशिया और हांगकांग की टीमों के बीच खेला गया था. चलिए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

बारिश ने बदला मैच का समीकरणसिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला यह फाइनल बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहा. सामान्य तौर पर टी20 मुकाबले में दोनों टीमों को 20-20 ओवर खेलने होते हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच के ओवरों में कटौती करनी पड़ी. हालात ऐसे बने कि दोनों टीमों की पारी सिर्फ 5-5 ओवर की कर दी गई. यानी बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलना था. मैच में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

52 रन ही जोड़ सके हांगकांग के बल्लेबाजहांगकांग की पारी की शुरुआत तेज रही, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. विकेटकीपर बल्लेबाज जीशान अली ने सिर्फ 6 गेंदों पर 11 रन बनाए. उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था. हालांकि, वह ज्यादा देर नहीं टिक सके और विरनदीप सिंह ने उन्हें 1.2 ओवर में बोल्ड कर दिया. इसके बाद हयात सिर्फ 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. विरनदीप सिंह ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया. हांगकांग का स्कोर 1.4 ओवर के बाद 16 रन पर दो विकेट हो चुका था. निजाकत खान भी ज्यादा योगदान नहीं दे सके. उन्होंने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था. विजय उन्नी ने उनका विकेट लिया और महज 2.3 ओवर में हांगकांग के तीन विकेट गिर चुके थे.

अंशुमान रथ की तेज बैटिंग लगातार विकेट गिरने के बाद अंशुमान रथ ने हांगकांग की पारी को बहुत हद तक संभाला. उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली. उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल था. उनका स्ट्राइक रेट 225 रहा. रथ ने मार्टिन कोएत्जे के साथ मिलकर छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने हांगकांग को 50 रन के पार पहुंचाया. हालांकि, पारी की आखिरी गेंदों में रथ रन आउट हो गए. मार्टिन 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान यासिम मुर्तजा ने सिर्फ एक गेंद खेली और 2 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह हांगकांग ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 52 रन बनाए और मलेशिया के सामने 53 रन का लक्ष्य रखा.

विरनदीप ने गेंद से मचाया गदरमलेशिया की ओर से विरनदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने 2 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. जीशान अली और हयात उनके शिकार बने. विजय उन्नी ने एक ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया. कप्तान सैयद अजीज ने एक ओवर में 9 रन दिए, जबकि खिजर हयात ने एक ओवर में 15 रन खर्च किए. छोटे मुकाबले में मलेशिया के गेंदबाजों का लक्ष्य हांगकांग को ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने से रोकना था और 52 रन पर रोककर उन्होंने अपना काम काफी हद तक पूरा कर दिया.

14 गेंद में मलेशिया ने जीत लिया खिताबसामान्य परिस्थितियों में यह लक्ष्य काफी छोटा था, लेकिन सिर्फ 5 ओवर के मुकाबले में भी कुछ दबाव हो सकता था. मगर मलेशियाई कप्तान सैयद अजीज मुबारक ने शुरुआत से ही मैच को एकतरफा बना दिया. उन्होंने महज 9 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोक दिए. उनकी पारी में एक चौका और पांच छक्के शामिल रहे. उन्होंने 400 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. दूसरे छोर पर अस्लम खान मलिक ने भी तूफानी अंदाज दिखाया. उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए. उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल था. उनका स्ट्राइक रेट 360 का रहा. दोनों ने मिलकर सिर्फ 14 गेंदों में 55 रन जोड़ दिए और 10 विकेट से टीम को जिता दिया. इस तरह यह गेंदबाजों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल इतिहास का अब तक का सबसे छोटा मुकाबला बना हुआ है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 18, 2026, 06:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj