Entertainment
राहत इंदौरी की कलम से निकला वो गाना, जिसने आशिकों को सिखाया प्यार का इजहार, दिल में हलचल मचा देगी धुन

नई दिल्ली. ‘चुरा लो ना दिल मेरा सनम’ 90 के दशक का एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक गाना है. यह गाना साल 1998 में आई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘करीब’ है, जिसे बॉबी देओल और शबाना रजा (नेहा) पर फिल्माया गया था. इस गाने में दोनों सितारों की सादगी और पहाड़ों की वादियों में उनका रोमांस दर्शकों के दिलों को छू गया था. इस फिल्म से शबाना रजा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. इस एवरग्रीन गाने को कुमार सानू और संजीवनी ने अपनी जादुई आवाज दी है. गाने का दिलकश संगीत मशहूर कंपोजर अनु मलिक ने तैयार किया था और इसके गहरे बोल राहत इंदौरी ने लिखे थे. गाने की धुन बहुत सुरीली और सुकून देने वाली है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



