जमीन के अंदर से आई खटखट की आवाज, खुदाई की तो मिल गया अंग्रेजों वाला खजाना, गांववालों के उड़े होश

Last Updated:May 01, 2026, 08:42 IST
नॉर्वे के रेना गांव के पास खेत में खुदाई से 1050 ईसवी के करीब का विकिंग युग का खजाना मिला मिला है. यहां से 2970 चांदी के सिक्के और गहने मिले हैं. यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. अभी खुदाई जारी है और खुजाना मिलने की संभावना है.
यह खजाना लगभग 1050 ईसवी के आसपास हो सकता है. सांकेतिक फोटो एआई
नई दिल्ली. हाल ही में पुरातत्वविदों की टीम ने गांव के एक खेत में खुदाई कराई. जैसे ही गड्ढा थोड़ा गहरा हुआ, तभी अचानक अंदर से खटखट की आवाज आने लगी. खुदाई करने वाले इस तरह की आवाज सुनकर चौंक गए. इसकी सूचना मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग जुट गए. भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. और गइराई में खुदाई करते करने पर वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गयीं. जमीन के अंदर अंग्रेजों के जमाने का खजाना मिल गया. पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्वे के पूर्वी हिस्से में बसे रेना गांव के पास एक खेत के अंदर दो मेटल डिटेक्टरिस्टों को 19 सिक्के मिले. इसी आधार पर टीम ने खुदाई शुरू की. इसी दौरान जांच करने के लिए डिटेक्टर लगाया गया तो आवाजें आने लगीं. और गहराई में खुदाई करने पर सैकड़ों सिक्के निकालने शुरू हो गए. पुरातत्वविदों की टीम जब मौके पर पहुंची और खुदाई की तो कुल 2970 चांदी के सिक्के मिले हैं, जो नॉर्वे में अब तक मिले विकिंग युग के सिक्कों के खजानों में अधिक हैं.
खजाना लगभग 1050 ईसवी का
ये सिक्के मुख्य रूप से इंग्लैंड, जर्मनी, डेनमार्क और नॉर्वे में ढाले गए थे. इनमें इंग्लैंड के राजा एथेलरेड द्वितीय (978-1016), कनूट द ग्रेट (1016-1035) और पवित्र रोमन साम्राज्य के सम्राट ओटो तृतीय के समय के सिक्के शामिल हैं. कुछ सिक्के नॉर्वे के राजा हाराल्ड हार्डराडा के काल के भी हैं. पुरातत्वविदों का अनुमान है कि यह खजाना लगभग 1050 ईसवी के आसपास जमीन में दबाया गया होगा.
सिक्कों के साथ गहने भी मिले
खजाने में सिर्फ सिक्के ही नहीं, बल्कि चांदी के गहनों के टुकड़े भी मिले हैं, जो उस समय मुद्रा के रूप में चलते थे.स्थानीय पुरातत्वविद् मेई-टोवे स्मिसेथ ने कहा, ‘मैंने मजाक में कहा था कि अगर कुछ और सिक्के मिल जाएं तो अच्छा होगा, लेकिन डिटेक्टर की आवाज कभी रुकी ही नहीं. यह मेरे पूरे करियर का सबसे अनोखा अनुभव है.’
खुदाई अभी भी जारी है
विशेषज्ञों का मानना है कि यह खजाना स्थानीय दलदल से निकाले गए लोहे के व्यापार से कमाया गया धन हो सकता है. क्योंकि उस समय इस क्षेत्र में लोहे का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता था, जिसे यूरोप में निर्यात किया जाता था. अभी भी खुदाई जारी है और संभावना है कि और भी वस्तुएं या प्राचीन बस्ती के सबूत मिल सकते हैं. इससे पहले नॉर्वे में 2000 सिक्कों वाला खजाना मिला था, लेकिन 2970 सिक्कों वाला यह खजाना नया रिकॉर्ड बना चुका है.
About the AuthorSharad Pandeyविशेष संवाददाता
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



