Rajasthan
इस चायवाले की अनोखी कला ने बदल दी सोच, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ – हिंदी

गरीब चायवाले का बड़ा कारनामा! प्लास्टिक कचरे से घर सजाकर रचा इतिहास
Plastic Waste Reuse Ideas: प्लास्टिक कचरे को लेकर जहां पूरी दुनिया चिंता में है, वहीं एक साधारण चायवाले ने इसे अवसर में बदलकर मिसाल पेश की है. उसने फेंके जाने वाले प्लास्टिक को इकट्ठा कर उसे खूबसूरत होम डेकोर और उपयोगी चीजों में बदल दिया. उसकी इस अनोखी पहल ने न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि लोगों को रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक भी किया है. खास बात यह है कि इस काम की सराहना खुद प्रसिद्ध इंजीनियर और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने भी की है. यह कहानी दिखाती है कि अगर सोच सकारात्मक हो, तो छोटे स्तर पर भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. आज यह चायवाला न केवल अपनी रोजी-रोटी कमा रहा है, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी दे रहा है.




