Health

ठंडा-गर्म खाते-पीते ही दांतों में होता है बिजली जैसा दर्द? ये हो सकते हैं कारण, डॉक्टर ने बताया बचाव का आसान तरीका

Last Updated:July 07, 2026, 08:22 IST

Dental Health Tips: ठंडा या गर्म पानी पीते ही अगर दांतों में तेज कनकनाहट या झनझनाहट होती है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें. बेगूसराय के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने लोकल 18 पर जानकारी दी है. साथ ही लोगों को कुछ आसान इलाज के बारे में बातचीत की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

ख़बरें फटाफट

बेगूसराय: हेल्थ टिप्स में आज हम चर्चा करते हैं ऐसी समस्या का, जिसे आप नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह खतरों की घंटी की शुरुआत मानी जाती है. अक्सर आपने देखा होगा कई लोगों को ठंडा या गर्म पानी पीते ही दांतों में तेज कनकनाहट या झनझनाहट महसूस होती है. ज्यादातर लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह दांतों की गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकता है. इस बारे में बेगूसराय के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने विस्तार ने लोकल 18 पर विशेष जानकारी साझा की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी नाम से चर्चित है यह समस्या 

प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने लोकल 18 से बताया कि इस समस्या को डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के दांत में लंबे समय से डेंटल कैरीज (दांत में सड़न) है और उसका समय पर इलाज नहीं कराया गया, तो सड़न धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और दांत की नस के काफी करीब पहुंच जाती है. उन्होंने बताया कि ऐसे में जब व्यक्ति ठंडा या गर्म पानी पीता है, तो उसका असर सीधे नस तक पहुंचता है. इसी कारण दांतों में तेज सेंसिटिविटी या कनकनाहट महसूस होती है.

एंटी-सेंसिटिविटी टूथपेस्ट पहला स्टेप कर सकते हैं ट्राई?

प्रो .डॉ. अमित कुमार ने बताया इस समस्या के इलाज के लिए सबसे पहले मरीज को एंटी-सेंसिटिविटी टूथपेस्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. कई मामलों में नियमित रूप से इस तरह के टूथपेस्ट का उपयोग करने से राहत मिल जाती है. उन्होंने कहा कि यदि एंटी-सेंसिटिविटी टूथपेस्ट से भी आराम नहीं मिलता है, तो बिना देर किए किसी स्थानीय डेंटिस्ट से जांच करानी चाहिए. डॉक्टर जांच के दौरान यह देखते हैं कि कहीं लंबे समय से दांत में सड़न तो नहीं है या कोई दूसरी समस्या तो नहीं है.

पहला स्टेप नहीं किया काम, फिर जानें निदान

डॉ . अमित कुमार ने आगे बताया कि कई बार गलत तरीके से ब्रश करने की आदत भी दांतों की सेंसिटिविटी का कारण बनती है. फॉल्टी ब्रशिंग टेक्निक की वजह से दांत की डेंटिन परत घिसने लगती है, जिससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं और ठंडा या गर्म खाने-पीने पर कनकनाहट की समस्या होने लगती है. आखिरी स्टेज़ में आपको अपने नजदीकी दंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए. जो कि सरकारी अस्पतालों में भी मौजूद रहते हैं.

About the AuthorBrijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Begusarai,Bihar

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj