Rajasthan

Food Recipe : गर्मियों में ट्राई करें कैरी-प्याज की स्पेशल चटनी, हर निवाले में मिलेगा खट्टा-तीखा देसी स्वाद

Recipe Special: गर्मियों के मौसम में कच्ची कैरी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. कैरी से बनने वाले पना, अचार और मुरब्बे तो आम हैं, लेकिन अगर आप अपने रोज़मर्रा के खाने में कुछ नया और चटपटा जोड़ना चाहते हैं तो एक बार कैरी-प्याज़ की चटनी जरूर ट्राई करे. खट्टे, तीखे और हल्के मसालेदार स्वाद का यह अनोखा मेल पराठे, दाल-चावल, बाजरे की रोटी या साधारण खाने को भी खास बना देता है.

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती है. इस चटनी का असली स्वाद कच्ची कैरी की प्राकृतिक खटास, प्याज़ की मिठास, लहसुन की तेज़ खुशबू और सूखी लाल मिर्च की तीखी धार से आता है. ऊपर से राई, जीरा और हींग का तड़का इसे ऐसा देसी फ्लेवर देता है कि हर निवाला स्वाद से भर जाता है.

इन सामग्रियों की है जरूरत गृहणी निरमा देवी ने बताया कि कैरी-प्याज़ की चटनी बनाने के लिए एक कटी हुई कच्ची कैरी, 10-15 लहसुन की कलियां, एक छोटा कटा हुआ प्याज़, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 8-10 भीगी हुई साबुत सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर की जरूरत होती है. इसके अलावा तड़के के लिएएक बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग और आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर चाहिए.

बनाने की विधिनिरमा देवी ने बताया कि कैरी-प्याज़ की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कच्ची कैरी को खरड़ या सिलबट्टे पर हल्का दरदरा कूट लें. अब इसमें लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च, भीगी हुई सूखी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक और जीरा पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी पूरी तरह महीन न हो, क्योंकि हल्का दरदरा टेक्सचर इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है. इसके बाद अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, जीरा और हींग डालकर तड़काएं. आखिर में लाल मिर्च पाउडर मिलाकर तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. इस तरह कैरी-प्याज़ की यह स्पेशल चटनी बनकर तैयार हो जाती है.

देसी तड़के का यह शानदार संगमयह चटनी खास तौर पर आलू, गोभी या मूली के पराठों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसके अलावा दाल-चावल, खिचड़ी, बाजरे की रोटी या साधारण फुल्के के साथ भी इसका स्वाद खाने का मज़ा कई गुना बढ़ा देता है. अगर आप रोज़ की एक जैसी चटनियों से अलग कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह देसी कैरी-प्याज़ की चटनी आपकी रसोई की नई पसंद बन सकती है. खट्टेपन, तीखेपन और देसी तड़के का यह शानदार संगम हर खाने को यादगार बना देता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj