‘दाल में कुछ काला है…’ E20 पर रेड्डी का डेमो देखिए, फिर राहुल गांधी को दिया जवाब – हिंदी

होमवीडियोदेश
VIDEO: ‘दाल में कुछ काला है…’ E20 पर रेड्डी का डेमो देखिए, फिर राहुल गांधी को दिया जवाब
VIDEO: ‘दाल में कुछ काला है…’ E20 पर रेड्डी का डेमो देखिए, फिर राहुल गांधी को दिया जवाब
E20 Demo: एथनॉल और E20 पेट्रोल को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. राहुल गांधी के ‘दाल में कुछ काला है’ वाले बयान पर बीजेपी नेता विशेश्वर रेड्डी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आजकल राहुल गांधी को हर चीज में कुछ न कुछ काला ही नजर आता है. रेड्डी ने E20 पेट्रोल को लेकर एक डेमो भी दिखाया. उनका दावा है कि एक लीटर प्योर पेट्रोल से गाड़ी करीब 10 किलोमीटर चलती है, जबकि E20 पेट्रोल से माइलेज में मामूली अंतर आता है. उनके मुताबिक, E20 कम्पैटिबल गाड़ी में करीब 9.65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि E20 पेट्रोल करीब 20 फीसदी सस्ता है. रेड्डी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का पुराना बयान भी याद दिलाया. उन्होंने सवाल किया कि 2005 में अय्यर लोकसभा में ज्यादा एथनॉल इस्तेमाल करने और E50 तक की वकालत कर रहे थे, तो आज कांग्रेस का रुख अलग क्यों है? यानी बहस अब सिर्फ माइलेज तक सीमित नहीं रही. इसमें प्रदूषण, इंजन, कीमत और भविष्य के ईंधन का सवाल भी जुड़ गया है. अब देखना होगा कि E20 देश के लिए भविष्य का ईंधन बनता है या सियासत का नया मुद्दा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




