Entertainment

‘भारतीय होने में कुछ खास है’, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों के नाम शाहरुख खान का मैसेज, पठानी सूट में खूब जमे

Last Updated:August 15, 2026, 20:56 IST

भारतीयों ने शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया. देश भर की तमाम शख्सियतों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने देश-प्रेम को जाहिर किया. शाहरुख खान ने भी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और भारतीय होने पर गर्व जताया. सुपरस्टार का देश के नाम संदेश लोगों का दिल जीत रहा है.

ख़बरें फटाफट

‘भारतीय होने में कुछ खास’, 15 अगस्त पर देशवासियों के नाम शाहरुख का खास मैसेजZoomशाहरुख खान ने भारतीय होने पर गर्व जताया. (फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भारतीय होने पर गर्व जताया. एक्टर ने शनिवार 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एआई-टैग वाली अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद पठानी सूट पहने नजर आ रहे हैं. उन्होंने तस्वीर के साथ एक लंबा मैसेज भी लिखा. शाहरुख खान ने कहा, ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भारतीय होने में कुछ खास है. रंग, विविधताएं, खूबसूरत अंतर, जज्बा और सबसे बढ़कर किसी ऐसी चीज का हिस्सा होने का एहसास, जो हमसे कहीं बड़ी है… हमारा देश.’

शाहरुख खान ने आगे कहा, ‘हमें हमेशा अपने पास मौजूद चीजों की कद्र करनी चाहिए और अपने स्तर पर ऐसा प्रयास करना चाहिए, जिससे हमारा देश गौरवान्वित हो. भारतीय होने पर गर्व है और मुझे भारतीय होना पसंद है. जय हिंद.’ शाहरुख खान कई मौकों पर बता चुके हैं कि वह भारत के स्वतंत्रता सेनानी रहे मीर ताज मोहम्मद खान के बेटे हैं. मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म पेशावर में हुआ था और वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय थे. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भी जुड़े रहे थे और विभाजन से पहले पेशावर में सामाजिक और राजनीतिक कामों में सक्रिय रहे. विभाजन के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया था.

(फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

प्रधानमंत्री का देशवासियों के नाम खास संदेशभारतीयों ने शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के आठ दशक पूरे होने के इस अवसर पर देश स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर रहा है. खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के नाम संदेश जारी किया. उनके संदेश में 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर रहा. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047, रक्षा, ऊर्जा, मानव पूंजी, युवा, आत्मनिर्भरता, नक्सलवाद, कार्य संस्कृति और राष्ट्रीय एकता सहित देश की विकास यात्रा से जुड़े अनेक मुद्दों पर बात की.

काम की बात करें, तो शाहरुख खान अगली बार फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान का भी अहम रोल है. सुपरस्टार की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 15, 2026, 20:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj