AUS vs ENG Ashes 1st Test: शर्म करो ऑस्ट्रेलियाई… भारत को कोसते थे, अब दो दिन में मैच खत्म कर करा ली जगहंसाई

Last Updated:November 22, 2025, 17:47 IST
Ashes 2025-26 ENG vs AUS 1st Test: भारत में दो-ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म होने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों और मीडिया ने टीम इंडिया को निशाना बनाते हुए खूब आलोचना की. अब पर्थ में खेला गया एशेज 2025-26 का पहला मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगहंसाई करा ली है. इस पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्या कहेंगे?
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पहला एशेज टेस्ट 2025-26.
नई दिल्ली. एशेज 2025-26 की जबरदस्त शुरुआत हुई है. मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंदबाजी और रन चेज करते हुए ट्रेविस हेड के ऐतिहासिक तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले एशेज टेस्ट में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. पर्थ की तेज विकेट पर खेला गए इस मुकाबले का नतीजा सिर्फ दो दिन में ही आ गया. पिछले 100 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई एशेज टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया हो. दो-ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म होने को लेकर भारत और भारतीय पिचों को कोसने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पर्थ टेस्ट को लेकर क्या कहेंगे.
पहले ही दिन लगी विकेटों की झड़ीपर्थ टेस्ट के पहले ही दिन गेंदबाजों ने हल्ला बोल दिया. पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए मिचेल स्टार्क काल बनकर सामने आए. उन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से इंग्लैंड को दिन के दूसरे ही सेशन में 172 रन समेट दिया. स्टार्क ने करियर का बेस्ट स्पेल फेंका और 7 विकेट चटकाए. बात यहां खत्म नहीं हुई, जब ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग की बारी आई तो इंग्लैंड के गेंदबाजों भी उनपर कहर बनकर टूट पड़े. पहला जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स ने विकेट निकाले और फिर दिन के आखिरी 5 विकेट लेकर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने पंजा खोल दिया. ऑस्ट्रेलिया के स्टंप्स तक 123 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे. दूसरे दिन फिर ऑस्ट्रेलिया से फिर खतरनाक बॉलिंग देखने को मिले, जिससे दूसरी पारी में भी इंग्लैंड 200 रन के अंदर ढेर हो गया. फिर 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड ने रिकॉर्ड शतक जड़कर कंगारुओं को जीत दिला दी. मैच के दूसरे दिन भी 13 विकेट गिरे.
भारत को कोसते थे, अब करा ली जगहंसाईभारत में होने वाले टेस्ट मैच दो या ढाई दिन में खत्म हो जाएं तो पिचों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और मीडिया टारगेट कर लेते हैं. बोला जाता है भारतीय पिचें अच्छी तरह से तैयार नहीं की जातीं. उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है. हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर खत्म हुआ तो उसकी पिच को लेकर भी काफी आलोचना की गई, लेकिन अब पर्थ की तेज पिच पर दो दिन में मैच खत्म हुआ तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ही जगहंसाई करा ली. ऑस्ट्रेलियाई पिचों की मिसाल पेश करने वाले दो दिन में खत्म हुए पहले एशेज टेस्ट को कैसे जस्टिफाई करेंगे?
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई बढ़तपर्थ में जीत के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की इस हाई-वोल्टेज सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. दूसरे मैच के लिए एशेज का कारवां गाबा के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पहुंचेगा, जहां डे-नाइट टेस्ट मैच का रोमांच देखने को मिलेगा. पिंक बॉल से यह मुकाबला खेला जाना है. मैच 4 दिसंबर को शुरू होगा. इससे पहले इंग्लैंड की टीम प्राइम मिनिस्टर-11 के खिलाफ कैनबरा में दो दिन का पिंक बॉल मैच खेलेगी. यह 29 और 20 नवंबर को खेला जाएगा.
Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 22, 2025, 17:47 IST
homecricket
शर्म करो ऑस्ट्रेलियाई…भारत को कोसते थे, अब 2 दिन में मैच खत्म कर हुई जगहंसाई



