जयपुर में आधी रात मचा हड़कंप, फ्लैट में लगी आग में फंसे 7 लोगों का रेस्क्यू, 15 मिनट में दमकल ने पाया काबू

Last Updated:August 11, 2026, 12:55 IST
Jaipur Guest House Fire: जयपुर के वैशाली नगर स्थित मुस्कार रेजिडेंसी में देर रात तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. आग के बाद धुएं का गुबार फैलने से परिवार के सात सदस्य अंदर फंस गए. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान 112 पर तैनात कांस्टेबल सुरेश चन्द्र और ड्राइवर ने साहसिक रेस्क्यू किया. कांस्टेबल ने 80 वर्षीय महिला को गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला. दमकल की एक गाड़ी ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में आधी रात मचा हड़कंप, फ्लैट में लगी आग में फंसे 7 लोगों का रेस्क्यू
जयपुर: जयपुर के वैशाली नगर इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गेस्ट हाउस के फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरा फ्लैट धुएं के घने गुबार में बदल गया और उसमें मौजूद परिवार के 7 लोग फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और 112 आपातकालीन सेवा के जवानों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कांस्टेबल द्वारा निभाई गई भूमिका की चारों तरफ सराहना हो रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना वैशाली नगर स्थित ‘मुस्कान रेजिडेंसी’ गेस्ट हाउस की है. देर रात जब सब सो रहे थे, तभी इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से धुआं उठने लगा. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. दम घोंटने वाले काले धुएं और आग की उठती लपटों को देख गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया. फ्लैट के अंदर फंसे परिवार के 7 लोग मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को इसकी सूचना दी.
कांस्टेबल ने बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर निकाला बाहरसूचना मिलते ही पुलिस हेल्पलाइन 112 की गाड़ी बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंची. गाड़ी में तैनात कांस्टेबल सुरेश चन्द्र और उनके ड्राइवर ने स्थिति की गंभीरता को समझा. इमारत की तीसरी मंजिल धुएं से भरी हुई थी, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था. अपनी जान की परवाह न करते हुए कांस्टेबल सुरेश चन्द्र और ड्राइवर धुएं के बीच तीसरी मंजिल पर पहुंचे. वहां परिवार के सभी 7 सदस्य फंसे हुए थे, जिनमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं जो चलने में पूरी तरह असमर्थ थीं. कांस्टेबल सुरेश चन्द्र ने तुरंत बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में उठाया और सुरक्षित नीचे ले आए. इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार के बाकी सभी 6 सदस्यों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया.
15 मिनट में आग पर पाया काबू, लाखों का सामान राखइसी बीच दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई. दमकलकर्मियों ने 112 की टीम के साथ तालमेल बिठाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद महज 15 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. शुरूवाती जांच में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन फ्लैट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 11, 2026, 12:55 IST



