Health

प्रोटीन से भरपूर हैं ये 5 फूड्स, जमकर करें सेवन, मसल्स की ग्रोथ होगी बेहतर, ओवरऑल हेल्थ भी सुधरेगी

Last Updated:June 29, 2026, 19:26 IST

High-Protein Foods for Muscles: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है. मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है. अंडा, दालें, पनीर, चिकन, मछली, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और बैलेंस्ड डाइट के साथ पर्याप्त प्रोटीन का सेवन ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इससे शरीर मजबूत और एनर्जेटिक रहता है.प्रोटीन से भरपूर हैं ये 5 फूड्स, जमकर करें सेवन, मसल्स की ग्रोथ होगी बेहतरZoomप्रोटीन रिच फूड्स खाने से मसल्स की ग्रोथ बेहतर हो सकती है.

Best Protein Foods for Health: शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए. यह मसल्स, हड्डियों, स्किन और टिश्यूज की मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है. प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और ओवरईटिंग से बचाता है. प्रोटीन शरीर के कई जरूरी कामकाज को सही तरीके से मेंटेन करने में मदद करता है. अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं या एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी होता है. चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए.

अंडे और ग्रीक योगर्ट

यूएस के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक अंडे हाई क्वालिटी प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं. इनमें शरीर के लिए जरूरी सभी आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं. वहीं ग्रीक योगर्ट में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन के साथ कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

दालें, राजमा और चना

शाकाहारी लोगों के लिए दालें, राजमा, छोले और काबुली चना प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. इनमें फाइबर, आयरन और कई जरूरी विटामिन व मिनरल भी पाए जाते हैं. इन्हें नियमित रूप से संतुलित आहार का हिस्सा बनाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकते हैं.

पनीर और टोफू

पनीर और टोफू दोनों ही प्रोटीन से भरपूर विकल्प हैं. पनीर में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है, जबकि टोफू सोया से बनने के कारण प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इन्हें सलाद, सब्जी या स्नैक के रूप में अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

चिकन और मछली

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो स्किनलेस चिकन ब्रेस्ट और मछली प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं. इनमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स एंड सीड्स

बादाम, मूंगफली, अखरोट, कद्दू के बीज, चिया सीड्स और अलसी जैसे मेवे व बीज प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट और फाइबर भी प्रदान करते हैं. इन्हें सीमित मात्रा में स्नैक या नाश्ते के साथ शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj