‘चमकदार त्वचा से ज्यादा जरूरी है ये’, 99% लोग करते हैं गलतियां, आप भी तो नहीं कर रहे?

Last Updated:July 07, 2026, 18:52 IST
Glowing skin tips : आज (8 जुलाई) विश्व स्किन हेल्थ डे है. इस दिन दुनियाभर में लोगों को त्वचा की देखभाल और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है. गाजियाबाद की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या द्विवेदी लोकल 18 से बताती हैं कि त्वचा सिर्फ शरीर की बाहरी परत नहीं है बल्कि यह व्यक्ति की अंदरूनी सेहत का भी आईना होती है. डॉ. दिव्या कहती हैं कि शरीर में पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव या दूसरी समस्याओं का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है. आजकल लोग सोशल मीडिया या मेडिकल स्टोर से सलाह लेकर खुद ही क्रीम और दवाइयां लगाने लगते हैं, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.
गाजियाबाद. 8 जुलाई को विश्व स्किन हेल्थ डे मनाया जाता है. इस दिन लोगों को त्वचा की देखभाल और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है, लेकिन अधिकांश लोग इसे केवल सुंदरता से जोड़कर देखते हैं. खुजली, सफेद दाग, काले धब्बे, बार-बार होने वाले चकत्ते या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को अक्सर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई बार यही लक्षण किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं. गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या द्विवेदी लोकल 18 से बताती हैं कि त्वचा सिर्फ शरीर की बाहरी परत नहीं है बल्कि यह व्यक्ति की अंदरूनी सेहत का भी आईना होती है.
ऐसा करना खतरनाक
डॉ. दिव्या के मुताबिक, शरीर में पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है, इसलिए त्वचा को स्वस्थ रखना भी उतना ही जरूरी है जितना शरीर के अन्य अंगों की देखभाल करना. आजकल लोग सोशल मीडिया या मेडिकल स्टोर से सलाह लेकर खुद ही क्रीम और दवाइयां लगाने लगते हैं, खासकर छोटे बच्चों में दिखाई देने वाले सफेद दाग या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं पर बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड वाली क्रीम लगाना नुकसानदायक हो सकता है. इससे बच्चों की नाजुक त्वचा और पतली हो सकती है और लंबे समय तक दुष्प्रभाव भी रह सकते हैं.
दो सप्ताह में समस्या ठीक न हो तब…
डॉ. दिव्या कहती हैं कि अगर त्वचा पर कोई नया दाग, खुजली या चकत्ता दिखाई दे तो शुरुआत में एक अच्छा मॉइश्चराइजर और सामान्य देखभाल अपनाई जा सकती है. यदि एक-दो सप्ताह में समस्या ठीक न हो या लगातार बढ़ती जाए तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए. बिना सलाह के दवा या क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. डॉ. दिव्या ने बताया कि अच्छी त्वचा के लिए केवल महंगे स्किन केयर उत्पाद ही जरूरी नहीं हैं. संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, समय पर उठना, भरपूर पानी और नारियल पानी पीना, हरी सब्जियां, दाल, चावल और मौसमी फल खाना भी त्वचा को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं धूप में निकलने से पहले अच्छी सनस्क्रीन और अपनी त्वचा के अनुसार फेस वॉश का इस्तेमाल भी फायदेमंद रहता है.
खून की जांच जरूरी नहींडॉ. दिव्या के मुताबिक, हर त्वचा रोग में खून की जांच जरूरी नहीं होती. अधिकांश त्वचा संबंधी बीमारियों की पहचान डॉक्टर केवल जांच करके कर लेते हैं. केवल जरूरत पड़ने पर ही खून की जांच कराई जाती है इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के जांच कराने से समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो सकती है. किसी भी त्वचा संबंधी समस्या को हल्के में लेने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है.
About the AuthorPriyanshu Gupta
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ghaziabad,Uttar Pradesh



