Rajasthan

काश समय पर मिल जाती मदद! घायल महिला मदद के लिए तड़पती रही, एंबुलेंस चालक ले जाने से किया इंकार

Last Updated:July 07, 2026, 18:50 IST

पाली के जोधपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसे ने इंसानियत और आपातकालीन सेवाओं की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चोटेलाव गांव की 65 वर्षीय पानी देवी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोप है कि मदद के लिए रोकी गई निजी एंबुलेंस ने उन्हें ले जाने से इनकार कर दिया. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना ने क्षेत्र में आक्रोश और दुख का माहौल पैदा कर दिया है.

पाली में दर्दनाक मौत, मदद के इंतजार में तड़पती रही बुजुर्ग महिलाZoom

पाली. जोधपुर रोड पर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता के स्तर को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है. जानकारी के अनुसार, चोटेलाव गांव निवासी 65 वर्षीय पानी देवी अपने पति भंवरलाल सीरवी के साथ मोटरसाइकिल से चिकित्सा परामर्श लेने के बाद वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के पास अचानक बाइक एक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई.

संतुलन बिगड़ने से पानी देवी सड़क पर गिर गई और उन्हें गंभीर चोटें आई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायल महिला को सड़क से उठाकर पास ही एक पेड़ की छांव में लिटाया. महिला खून से लथपथ हालत में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी. उनके पति भंवरलाल और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास किए.

एम्बुलेंस चालक ने मदद से किया इनकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 20 मिनट बाद वहां से एक निजी एम्बुलेंस गुजरती दिखाई दी. लोगों को उम्मीद जगी कि अब घायल महिला को जल्द उपचार मिल सकेगा. राहगीरों और परिजनों ने एम्बुलेंस चालक को रोककर महिला को अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई. आरोप है कि चालक ने घायल महिला को ले जाने से इनकार कर दिया. उसने कथित तौर पर कहा कि महिला को गाड़ी में बैठाने से एम्बुलेंस गंदी हो जाएगी. चालक ने यह कहते हुए मदद करने से मना कर दिया कि 108 एम्बुलेंस ही उन्हें लेकर जाएगी और वह वहां से चला गया.

देर से पहुंची 108 एम्बुलेंस, अस्पताल में घोषित मृत

इस घटना के बाद परिजन और मौके पर मौजूद लोग असहाय होकर रह गए. करीब आधे घंटे बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल पानी देवी को तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पानी देवी की मौत के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और निजी एम्बुलेंस चालक के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj