पुराने घावों और फोड़े-फुंसियों का रामबाण इलाज यह छाल

X

पुराने घावों और फोड़े-फुंसियों का रामबाण इलाज यह छाल
कहावत भी है नीम के पत्ते कड़वे सही लेकिन खून तो साफ करता है. भारत में प्राचीन काल से ही नीम की छाल को जिद्दी घावों और फोड़े-फुंसियों के इलाज के लिए एक अचूक घरेलू नुस्खा माना गया है. आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार इसकी सूखी छाल में बेहतरीन औषधीय गुण होते हैं जो दवाओं से न ठीक होने वाले पुराने से पुराने घाव को भी तेजी से भर देते हैं. इसे इस्तेमाल करने के लिए नीम की छाल को साफ पत्थर पर 5-6 बूंद पानी के साथ अच्छी तरह रगड़कर एक गाढ़ा लेप (पेस्ट) बनाया जाता है, जिसे सीधे प्रभावित स्थान पर लगाने से संक्रमण खत्म होता है और त्वचा जल्दी ठीक होने लगती है. डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, नीम की छाल में ऐसे शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं जो संक्रमण को जड़ से खत्म कर त्वचा को तेजी से रिकवर करने में मदद करते हैं. आज की इस वीडियो स्टोरी में जानिए कि कैसे नीम की छाल का सही इस्तेमाल करके आप घर बैठे पुरानी से पुरानी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



