Rajasthan

Dausa News | Dusa Bus Accident Repoet

Last Updated:July 02, 2026, 17:27 IST

Dausa news : दौसा बस हादसे की जांच रिपोर्ट में एक्सप्रेसवे पर कई कमियां सामने आईं, जिनमें साइन बोर्ड, फायर टेंडर की कमी और अवैध पार्किंग शामिल हैं. जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटनास्थल के आसपास ऐसे साइन बोर्ड नहीं थे जो दूर से साफ दिखाई दें. जयपुर की तरफ जाने के लिए लगाए गए दिशा संकेत भी सही तरीके से नहीं बने थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि साइन बोर्ड को समझने के लिए वाहन चालकों को मौके पर अपनी रफ्तार कम करनी पड़ती थी.दौसा बस हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़े खुलासे, कई बड़ी कमियां हुईं उजागरZoomदौसा बस हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़े खुलासे

दौसा. दौसा बस हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई ऐसे तथ्य निकलकर आए हैं, जिन्होंने एक्सप्रेसवे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे के बाद गठित जांच दल ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है. रिपोर्ट में घटनास्थल का निरीक्षण, राहगीरों, ट्रेलर चालक और अन्य लोगों के बयान शामिल किए गए हैं. जांच के दौरान कई ऐसे बिंदु सामने आए हैं, जिन्हें भविष्य में हादसे रोकने के लिए अहम माना जा रहा है.

रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने भी कई जरूरी कदम उठाने की बात कही है. दौसा जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी बनाई जाएगी. वहीं मुख्य सचिव की बैठक के बाद अब अगले दिन दिल्ली में एनएचएआई के चेयरमैन भी इस पूरे मामले को लेकर बैठक करेंगे. इस बैठक में दौसा और राज्य स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे.

साइन बोर्ड और गलत दिशा संकेत बने चिंता का कारणजांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटनास्थल के आसपास ऐसे साइन बोर्ड नहीं थे जो दूर से साफ दिखाई दें. जयपुर की तरफ जाने के लिए लगाए गए दिशा संकेत भी सही तरीके से नहीं बने थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि साइन बोर्ड को समझने के लिए वाहन चालकों को मौके पर अपनी रफ्तार कम करनी पड़ती थी. जांच दल का मानना है कि इसी वजह से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. रिपोर्ट में यह भी संभावना जताई गई है कि बुधवार को हुआ बस हादसा भी इसी तरह की वजह से हुआ हो सकता है. हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच प्रक्रिया के अनुसार ही तय होगा.

राहत कार्य में समय पर पहुंचे दल, लेकिन फायर टेंडर की कमी महसूस हुईदौसा जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि हादसा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ था. इसकी सूचना 2 बजकर 40 मिनट पर मिली. सूचना मिलने के बाद 2 बजकर 45 मिनट पर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. इसके बाद 2 बजकर 48 मिनट पर एनएचएआई की टीम और 2 बजकर 50 मिनट पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 22 मिनट लगे. हालांकि दौसा से घटनास्थल की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है और यह दूरी 22 मिनट में पूरी की गई. इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर फायर टेंडर उपलब्ध नहीं होने की कमी साफ महसूस हुई. इसी वजह से एनएचएआई को एक्सप्रेसवे पर फायर टेंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

जानवर, अवैध पार्किंग और शराब के ठेके भी बन रहे हादसों की वजहजिला कलेक्टर ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर कई बार आवारा जानवरों के आने से भी दुर्घटनाएं होती हैं. इसके अलावा अवैध तरीके से वाहनों की पार्किंग और सड़क किनारे बनी अवैध थड़ियों में चल रहे शराब के ठेके भी हादसों का कारण बनते हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध थड़ियों और शराब के ठेकों को हटाने की कार्रवाई करते हैं. अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्तर पर समीक्षा की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट में सामने आए सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की संभावना कम की जा सके.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Dausa,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj