गर्मियों का सुपरफूड है यह काले रंग का फल! पाचन, इम्युनिटी और दिल को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, ऐसे करें सेवन

Last Updated:June 23, 2026, 21:21 IST
गर्मियों के मौसम में जामुन न सिर्फ अपने मीठे-चटपटे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है, बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. आयुर्वेद में इसे लंबे समय से लाभकारी फल माना जाता रहा है. फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन पाचन, इम्युनिटी, वजन नियंत्रण और ब्लड शुगर मैनेजमेंट में सहायक माना जाता है.
गर्मियों के दिनों में मिलने वाले कुछ फल और सब्जियां न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी देते हैं. जामुन भी इन्हीं फलों में से एक है, जिसे गर्मियों के मौसम में लोग खूब पसंद करते हैं. अपने मीठे और चटपटे स्वाद के कारण बच्चों से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं.
जामुन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है.
आयुर्वेदिक सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं कि आयुर्वेद में जामुन को लंबे समय से बेहद लाभदायक फल माना जाता है. इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कई तरह से मददगार होते हैं.
Add as Preferred Source on Google
डॉ. आशीष बताते हैं कि जामुन में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसाइनिन्स जैसे लाभदायक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व जामुन को एक हेल्दी समर फ्रूट बनाते हैं. इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं.
जामुन का फल डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है. जामुन के बीज में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक प्रभाव मिल सकता है.
गर्मियों के दिनों में जहां कई लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, वहीं जामुन का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है. जामुन में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से कब्ज की समस्या को कम करने में सहायता मिल सकती है. साथ ही यह आंतों के स्वास्थ्य (गट हेल्थ) को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है.
जामुन के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं. साथ ही पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंच सकता है.
अगर आप लंबे समय से बढ़ते वजन से परेशान हैं और डाइटिंग के साथ-साथ तरह-तरह की एक्सरसाइज करने के बावजूद खास फर्क नहीं पड़ रहा है, तो जामुन का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. जामुन में कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में इसका सेवन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है, जिससे वजन को नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



