कैल्शियम-आयरन की खान है यह फल, दांत और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद, चंपारण में होता है खूब

Last Updated:July 09, 2026, 19:06 IST
mahua health benefits: महुआ का फल कैल्शियम और आयरन का एक बेहतरीन सोर्स है. यह शरीर में खून की कमी को पूरा कर हड्डियों को मजबूत करता है. यदि किसी इंसान के दांत हिल रहे हों तो उसे महुआ के पेड़ की छाल का अर्क निकालकर उससे कुल्ला करना चाहिए. इससे…
ख़बरें फटाफट
आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण: आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर ‘महुआ’ महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं है. वैसे तो यह बिहारके चंपारण जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में आसानी से दिख जाता है, लेकिन वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे वनवर्ती इलाकों में इसकी भरमार है. गांव में रहने वाली ज्यादातर महिलाएं इसके फल, फूल और छाल का उपयोग वर्षों से करती आ रही हैं. जंगल से सटे बस्तियों में रहने वाले थारू और उरांव जनजाति के लोग इसे बड़ी ही खूबसूरती से इकट्ठा करते हैं. इसे घर लाकर पानी से साफ करते हैं और धूप में सुखाकर अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं.
ओरल समस्याओं के लिए छाल का उपयोगकरीब चार दशकों से आयुर्वेदाचार्य के रूप में कार्यरत बेतिया के भुवनेश पांडे बताते हैं कि महुआ एक सुपर फूड है, जिसे शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग नजरअंदाज करते हैं. गांव में आज भी इन्हें इकट्ठा कर खीर, हलवा और पूढ़ी के रूप में सेवन किया जाता है. इतना ही नहीं, महुवा के पेड़ की छाल को दांत सहित अन्य सभी ओरल समस्याओं के उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है.
महिलाओं की हर समस्या का समाधानबकौल भुवनेश, पीरियड, ल्यूकोरिया, स्तनपान, एनीमिया, त्वचा और बाल से सम्बंधित समस्याओं से ग्रसित महिलाओं के लिए यह सबसे उत्तम औषधि है. इसके फूल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द, मूड स्विंग्स और अनियमितता को संतुलित करने में सहायक होते हैं.
आयरन और कैल्शियम का भंडारमहुआ का फल कैल्शियम और आयरन का एक बेहतरीन सोर्स है. यह शरीर में खून की कमी को पूरा कर हड्डियों को मजबूत करता है. यदि किसी इंसान के दांत हिल रहे हों तो उसे महुआ के पेड़ की छाल का अर्क निकालकर उससे कुल्ला करना चाहिए. इससे हिलते हुए दांत भी स्थायी रूप से सेट हो जाएंगे.
About the AuthorRajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



