Sports

अमिताभ-गोविंदा संग दी ब्लॉकबस्टर, इस हीरोइन के सचिन तेंदुलकर संग रहे अफेयर के चर्चे, बैंकर से शादी कर बसी विदेश

Last Updated:April 17, 2026, 09:34 IST

फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट के बीच अक्सर कोई न कोई कनेक्शन देखने को मिलता है. कई बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स का न सिर्फ अफेयर रहा, बल्कि कई लोगों ने तो शादियां भी की. शर्मिला टैगोर-नवाब अली खान पटौदी, युवराज सिंह-हेजल कीच और विराट कोहली-अनुष्का शर्मा समेत हमारे पास कई सारे उदाहरण है.

क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लिंक अप रूमर्स भी खूब आते हैं. साल 2022-23 में सारा अली खान का नाम शुभमन गिल के साथ जुड़ा. लंबे समय तक दोनों के रिलेशनशिप रुमर्स रहे. हालांकि, बाद में दोनों ने उन्हें खारिज कर दिया. लेकिन क्या आप जानते 90 के दशक में सचिन तेंदुलकर के एक बॉलीवुड एक्ट्रेस संग अफेयर की चर्चा हो रही थीं.

हमारी सहयोगी वेबसाइट  न्यूज18 तेलुगु  में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिलेशनशिप अफेयर की भी चर्चा खूब उड़ी थी. अंजलि से शादी से पहले सचिन तेंदुलकर का नाम जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था, उसने रिलेशनशिप पर प्रतिक्रिया भी दी थी. उस एक्ट्रेस का नाम शिल्पा शिरोडकर है. वह नम्रता शिरोडकर की बहन और महेश बाबू की साली भी लगती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

सचिन तेंदुलकर संग अफेयर की अफवाहों पर शिल्पा शिरोडकर ने एक इंटरव्यू में सफाई दी थी. उन्होंने बताया कि 1991 में अपनी फिल्म ‘हम’ की शूटिंग के दौरान पहली बार सचिन से मिली थीं. उस वक्त सचिन के इलाके में ही शिल्पा का कजिन भी रहता था और दोनों साथ में क्रिकेट खेलते थे. इसी दौरान शिल्पा की सचिन से पहचान हुई. (एआई इन्हांसर)

Add as Preferred Source on Google

लेकिन जब वह सचिन से मिलीं, तब सचिन पहले से ही अंजलि से प्यार करते थे और शादी करने वाले थे. हालांकि, उस समय किसी को इस बारे में पता नहीं था. शिल्पा ने कहा, “मैं हीरोइन थी, सचिन स्टार क्रिकेटर. इसलिए जब हम मिले तो मीडिया ने कहानियां बना दीं. लेकिन सचिन पहले से ही अंजलि के साथ रिलेशनशिप में था.” (एआई इन्हांसर)

90 के दशक में शिल्पा ने बतौर हीरोइन खूब नाम कमाया. उन्होंने ‘भ्रष्टाचार’, ‘किशन कन्हैया’, ‘खुदा गवाह’, ‘आंखें’ और ‘गोपी किशन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में लीड रोल निभाया. इसके अलावा, ‘ब्रह्मा’से तेलुगू दर्शकों के बीच भी पहचान बनाई. करियर के पीक पर ही उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस किया.

सचिन तेंदुलकर ने शिल्पा शिरोडकर संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया था. एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आपके बारे में सबसे अजीब अफवाह क्या थी, तो सचिन ने तुरंत जवाब दिया, “मेरे और शिल्पा शिरोडकर के अफेयर की अफवाह.” उन्होंने कहा कि वह शिल्पा को पर्सनली भी नहीं जानते थे, जिससे इन गॉसिप्स पर पूरी तरह विराम लग गया.

साल 2000 में शिल्पा ने यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम अनुष्का है. शिल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया कि अपरेश से मिलने के सिर्फ डेढ़ दिन बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां कर दी थी. “मुंबई और अपने माता-पिता को छोड़ना मुझे पसंद नहीं था, लेकिन अपरेश की ईमानदारी ने मुझे बहुत प्रभावित किया. इसलिए मैंने शादी कर विदेश जाने का फैसला किया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

सचिन तेंदुलकर ने 24 मई 1995 को अंजलि से शादी की थी. दोनों के बीच छह साल का एज गैप है, लेकिन उनका रिश्ता बहुत मजबूत है. मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार मिलने के बाद दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे. शुरुआत में अंजलि को क्रिकेट की ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन सचिन के लिए उन्होंने सब कुछ सीखा. इस क्यूट कपल के दो बच्चे हैं – सारा और अर्जुन तेंदुलकर. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम) 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 17, 2026, 09:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj