‘यह जिंदगी का खूबसूरत अहसास’, सामंथा रुथ प्रभु ने जब जाहिर की दिली इच्छा, कहा- मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी

Last Updated:June 21, 2026, 11:03 IST
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनका बेबी बंप देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. इन चर्चाओं के बीच मां बनने को लेकर सामंथा का एक पुराना बयान भी सुर्खियों में आ गया है जिसमें उन्होंने खुलकर कहा था कि मां बनना उनका हमेशा से एक बड़ा सपना रहा है और यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है.
नई दिल्ली. साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. दरअसल, हाल ही में सामंथा की फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ की सक्सेस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में सामंथा अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ नजर आ रही हैं. इवेंट के दौरान सामंथा ने फिटेड व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई थी, जिसे देखने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई. वीडियो में उनका बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं.
इन दावों पर अभी तक न तो सामंथा और न ही राज निदिमोरु की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है. इस बीच सामंथा का मां को लेकर दिया गया एक पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है. टाइम्स नाउ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में जब सामंथा से बड़े पर्दे पर मां का किरदार निभाने को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने अपनी असल जिंदगी में भी मां बनने की इच्छा जाहिर की थी. सामंथा ने कहा था कि मां बनने की उनकी ख्वाहिश समय के साथ कभी नहीं बदली.
Add as Preferred Source on Google
मां बनने को लेकर सामंथा ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी बहुत देर हुई है. आज भी मेरी आंखों में मां बनने के सपने हैं और हां, बेशक मुझे मां बनना अच्छा लगेगा. मैं हमेशा से ही एक मां बनना चाहती थी,यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है. मैं अपने जीवन के इस पड़ाव का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. लोग अक्सर उम्र को लेकर चिंता करने लगते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जिंदगी का ऐसा कोई दौर नहीं होता जब आप मां नहीं बन सकतीं.’
भले ही कपल ने अभी तक प्रेग्नेंसी मामले पर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स को एक सोर्स ने कंफर्म किया कि सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं. सोर्स ने पुष्टि करते हुए बताया, ‘हां, यह खबर बिल्कुल सच है. दोनों अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं. वे बहुत जल्द ही फैंस के साथ यह खुशखबरी आधिकारिक तौर पर शेयर करेंगे.'<span></span>
सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ शादी रचाई थी. राज निदिमोरु बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी ‘राज एंड डीके’ का हिस्सा हैं. दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के भीतर बने प्रसिद्ध लिंग भैरवी मंदिर में बेहद निजी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे. इस खास शादी में केवल दोनों के परिवार वाले और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
लंबे समय तक अपने रिश्ते को लेकर चलीं तमाम चर्चाओं और कयासों पर विराम लगाते हुए खुद सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं और इस नए रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाई थी. राज निदिमोरु से शादी करने से पहले सामंथा की शादी साउथ एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी.
दोनों के प्यार का परवान एक साथ फिल्मों में काम करने के दौरान चढ़ा था, जिसके बाद साल 2017 में गोवा में उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से भव्य शादी की थी. हालांकि, शादी के करीब 4 साल बाद अक्टूबर 2021 में इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर सबको चौंका दिया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



