Entertainment

‘ये सिर्फ चुनाव नहीं, जनता का जश्न है’, विजय की जीत पर काजल अग्रवाल ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर ऐसी दी बधाई

Last Updated:May 04, 2026, 22:18 IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता-राजनेता विजय ने जबरदस्त जीत हासिल की है. इसके बाद से ही लोग लगातार अपने साथी और सीनियर एक्टर थलापति विजय को बधाई दे रहे हैं. जानी मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है.

नई दिल्ली. सिनेमा की दुनिया से राजनीति में कदम रह चुके थलपति विजय की जीत पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी है.

विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में बड़ी जीत हासिल की है. विजय की टीवीके पार्टी राज्य की कुल 234 सीटों में से 105 सीटों पर आगे चल रही है और तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.

जैसे ही ये साफ हो गया कि विजय राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट कर विजय को बधाई दी. उन्हें इसे सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और जुड़ाव का उत्सव बताया है.

Add as Preferred Source on Google

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में अभिनेता और नेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. इसी बीच एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने विजय को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी है.

चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, विजय की पार्टी तमिलनाडु की 234 सीटों में से 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कुछ सीटों पर जीत भी दर्ज कर चुकी है. नतीजों के रुझान आने के बाद यह लगभग साफ माना जा रहा है कि विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

काजल अग्रवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘नान ओरु थडवा सोन्ना, नूरु थडवा सोन्ना मारी’ और आज लोगों ने इसी भरोसे को दोहराया है. अभिनेता विजय को इस शानदार जीत के लिए ढेरों बधाई. यह पल आपकी सोच, मेहनत और लोगों के प्यार का सबूत है.

वहीं अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार ने भी विजय को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और अब तमिल लोगों के लिए बदलाव और तरक्की की उम्मीद है.

म्यूजिक डायरेक्टर Santhosh Narayanan ने भी विजय की तारीफ की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि तमिलनाडु में इतिहास बनता दिख रहा है. उनके मुताबिक, राज्य में लंबे समय से द्रविड़ पार्टियों का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार जनता ने बदलाव का संकेत दिया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj